सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2024 तक 467.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 784.4 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 313.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 494.8 मि.मी, बिरसिंहपुर में 467 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 340 मि.मी., नागौद में 535.5 मि.मी., जसो (नागौद) में 229.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 576 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 399.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
मैहर जिले में अब तक 681.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2024 तक 681.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 720 मि.मी., मैहर में 646.1 मि.मी. एवं रामनगर में 678.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 362.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।