Sunday , September 29 2024
Breaking News

Weekly Horoscope 14 to 20 March:नए नजरिए के साथ तरक्की की ओर बढ़ाएंगे कदम, जानिए शुभ रंग, शुभ अंक

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): निजी व व्यावसायिक जीवन में भ्रम से निकलकर हकीकत को देख सकेंगे। सच को समझने के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें। अहम निर्णय लेते समय दूसरों की अपेक्षाओं की चिंता करने के बजाय वह करें जो आपको सही प्रतीत हो। व्यावसायिक व निजी जीवन में सीमाएं तय करने वाले पूर्वाग्रहों का त्याग करना उचित है। फैसले लेते समय अपनी इच्छाओं, स्वतंत्रता व रचनात्मकता को महत्व दें। धन संचय व स्वास्थ्य अहम हैं।शुभ अंक: 20 शुभ रंग: रॉयल ब्लू

वृष (21 अप्रैल-21 मई): काम का दबाव महसूस करेंगे। हर कार्य को पूर्णता के साथ करना आपका स्वभाव है, जिसकी वजह से तनाव घेर लेता है। व्यावसायिक व पारिवारिक जीवन में जितनी जिम्मेदारी उठा सकते हैं, उससे ज्यादा भार उठाने की प्रवृत्ति तकलीफ का सबब है। बेहतर होगा कि जिम्मेदारियों का भार अन्य के साथ साझा करें। कठिनाइयों का साहस के साथ सामना करेंगे। नकारात्मक व स्वार्थी लोगों से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

मिथुन (22 मई-21 जून): तय दिनचर्या से आप थक चुके हैं। व्यावसायिक व निजी जीवन में बदलाव लाने के लिए कुछ फैसले लेंगे। जिससे लाभ होगा, किंतु कुछ चीजों का त्याग भी करना पड़ेगा। किसी प्राकृतिक स्थल की सैर करेंगे। अतीत में हुई क्षति से उबरकर खुशी भरे माहौल में प्रवेश करेंगे। नया अवसर दस्तक देगा, जिससे जीवन के प्रति नजरिया बदलेगा। यह एहसास पुख्ता होगा कि सरलता के साथ कठिनाइयां भी जरूरी हैं। शुभ अंक: 12 शुभ रंग: ब्लू

कर्क (22 जून-22 जुलाई): नए नजरिए के साथ तरक्की व भौतिक लाभ की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक जीवन में नए अवसर दस्तक देंगे। किसी खास मौके या समारोह के लिए एकत्र परिवार व मेहमानों का ध्यान रखें। निजी व व्यावसायिक जीवन में बदलाव के बाजवूद अपनी प्रतिष्ठा व पकड़ मजबूत बनाए रखने में सफल होंगे। सुख-सुविधा के साधनों व यात्रा पर खर्च करेंगे। संपत्ति में निवेश लाभ देगा। जीवन में प्रेम रहेगा। खुशमिजाज रहें।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा। स्वीकृति की चाह में मानकों का अनुसरण करते हुए परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। हालांकि अपने सच, मूल्यों व प्राथमिकताओं से समझौता करने से बचें वर्ना जीवन में कुछ खो देंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां साझा करने के लिए दो लोगों पर भरोसा कर सकते हैं। सवालों के जवाब के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सैफ्रन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): बदलाव प्रकृति का नियम है। आत्मकेंद्रित रहते हुए जीवन में आने वाले बदलावों पर दृष्टि बनाए रखें। निजी संबंधों व व्यापारिक साझेदारी में किस्मत अहम भूमिका अदा करेगी। जीवन, मृत्यु, समय, कर्म व भाग्य का चक्र विरोधाभासों से परिपूर्ण है, पर वही संतुलन का कारक भी है। हर दौर अपनी गति के साथ बीत जाता है। मेहनत से लक्ष्य हासिल करेंगे। व्यवसाय व संबंधों को लेकर नए नजरिए की दरकार है।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): कार्यस्थल व निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप बेहद संवेदनशील हैं। नई परिस्थितियां आपका संतुलन बिगाड़ सकती हैं। आंतरिक संतुलन से बाह्य रिश्तों में स्थिरता आएगी। अंतहीन टकरावों में उलझने के बजाय वह करें जो दिल करे। जीवन के प्रति उत्साह अंधेरों से उजालों की ओर लाएगा। जीवन की चुनौतियों को अस्वीकार करने का कोई अर्थ नहीं है। उनसे गुजरकर बेहतर भविष्य पा सकेंगे। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): व्यावसायिक व निजी मामलों में बदलावों का सूत्रपात करेंगे। किस्मत आपके साथ है। भौतिक लाभ व व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नजरिए, प्राथमिकताओं व मूल्यों में परिवर्तन हो सकता है। प्रियजनों के समक्ष भावनाएं व व्यावसायिक जीवन की योजनाएं प्रकट करेंगे। सहज रहते हुए चीजों को अपनी गति से घटित होने दें। ध्यान के जरिए अंतर्मन की मजबूती सुनिश्चित करें। व्यक्तित्व से प्रेम व करूणा प्रवाहित होगी। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेड
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): जीवन के प्रति नजरिए में बदलाव का अवसर बनेगा। पूर्वाग्रहों, महत्वाकांक्षाओं व दीर्घकालिक योजनाओं को छोड़कर वर्तमान व जीवन में आने वाली चीजों को स्वीकार करने का यह समय है। खेलों व पसंद की गतिविधियों में हिस्सा लेने पर तरोताजा महसूस करेंगे। निजी संबंधों, मनोभावों, व्यावसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे। उन्हें सहज भाव से स्वीकार करें। खुशमिजाज रवैया आपको आगे ले जाएगा।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: ब्लैक एंड व्हाइट
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): पिछले दिनों आपने लक्ष्य के लिए इतनी मेहनत की है कि अब उसकी थकान हो चली है। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने की अथाह कोशिशों ने भावनात्मक रूप से भी आपको रिक्त कर दिया है। यह समय है कि खुद पर ध्यान दें। आराम करें व जिसमें खुशी मिले, वे कार्य करें। प्रेम से संबंधों को पुनर्जीवित करें। यह याद रखना अहम है कि जीवन कोई व्यापार प्रबंधन नहीं, बल्कि एक रहस्य है, जिसे जीना चाहिए।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): निजी संबंधों में मदभेद उजागर होंगे, किंतु आपसी प्रेम, प्रतिबद्धता व साझा अभिरुचियां संबंधों को सुरक्षित रखने व समझौते के लिए प्रेरित करेंगी। हालांकि समझौते की यह स्थिति अधिक समय तक कायम नहीं रह सकेगी। अहम निर्णय लेते समय द्वंद्व महसूस करेंगे। कुछ मामलों को आप दिमाग से लाभ-हानि का विचार करते हुए नहीं सुलझा सकते। बेहतर होगा कि दिल से फैसले लें। इसके लिए साहस अपेक्षित है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सॉफ्र्ट ंपक

 

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): भावुकता व व्यावसायिक जीवन में भौतिक साधनों का अतिरेक रहेगा। जीवन में संतुलन बिठाने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर विभिन्न गतिविधियों में सामंजस्य बिठाते हुए अद्भुत परिणाम हासिल करेंगे। पुराने व्यवहार मानकों को तोड़ते हुए खुद को नए नजरिए के साथ प्रस्तुत करेंगे। एक उम्रदराज शख्स की मित्रता प्राप्त होगी। जीवन में प्रेम दस्तक देगा, लेकिन प्रतिबद्धताओं की अपेक्षा न करें। मनोभावों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: ब्राउन

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *