Monday , July 1 2024
Breaking News

Surya Rashi Parivartan: सूर्य का मीन में प्रवेश, इस राशि वालों के लिए बनेगा धन योग,12 राशियों का राशिफल पढ़िए

Surya Rashi Parivartan:digi desk/BHN/ 14 मार्च, रविवार से मलमास या खरमास लग रहा है। इसके पीछे कारण है सूर्य का राशि परिवर्तन। ज्योतिषार्यों के अनुसार, 14 मार्च को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वे 14 अप्रैल को सुबह 2 बजकर 33 मिनट तक इस स्थिति में रहेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। बता दें, ज्योतिष विज्ञान में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य की स्थिति को उच्च पद, यश, नेतृत्वकर्ता, सत्ता आदि से जोड़कर देखा जाता है।सूर्य के शुभ होने पर जातक की जिंदगी बन जाती है, वहीं अशुभ होने पर अपयश, हृदय रोग और आंखों से जुड़े रोग होते हैं।

जानिए 14 मार्च को होने वाले सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर होने वाले असर के बारे में

मेष राशि: सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों के आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा। ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति अपनी ईमानदारी जारी रखें।

वृष राशि: सूर्य का यह गोचर वृष राशि वालों के लिए शुभकारी होगी। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। जॉब और बिजनेस में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रमोशन हो सकता है।

कर्क राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए धन योग बना रहा है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्त होगा।

सिंह राशि: सूर्य का यह परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला असर देगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल मिलेगा। मन लगाकर काम करते रहें, धैर्य बनाए रखें।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन पर असर पड़ सकता है। खर्च पर कंट्रोल रखें। सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि: सूर्य का यह राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करेगा। शत्रु पराजित होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि: शिक्षा और करियर में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधो में सफलता मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि: इस राशि परिवर्तन के दौरान धनु राशि वाले विवाद की स्थिति में फंस सकते हैं। अपनी वाणी प संयम रखें। विवादों से बचने की कोशिश करें। अपनी तथा परिजन की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। संबंधों से लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ में सुधार होगा। लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों पर ध्यान दें। अपने स्वभाव और वाणी पर काबू रखें। तर्क और विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें।

मीन राशि: सूर्य का राशि परिवर्तन इसी राशि में होने जा रहा है। मीन राशि वाले इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। ऑफिस में सावधानी से काम करें।

About rishi pandit

Check Also

भागवत पुराण के अनुसार शिवलिंग की उत्पत्ति की कहानी

भगवान शिव को कई नामों के साथ सम्बोधित किया जाता है। माना जाता है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *