Thursday , September 19 2024
Breaking News

विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ा उछाल, 10 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा शिखर पर

नई दिल्ली

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। इसके साथ ही ये ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 बिलियन डॉलर उछलकर 666.85 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। इसके पहले वाले हफ्ते में देश का फॉरेक्स रिजर्व 657.15 बिलियन डॉलर था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी जबर्दस्त तेजी

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, इस दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स भी 8.36 अरब डॉलर बढ़कर 585.47 बिलियन डॉलर हो गई है।

भारत का Gold Reserve बढ़कर 58.66 अरब डॉलर पहुंचा

RBI के गोल्ड रिजर्व में भी तगड़ा उछाल आया है। 12 जुलाई को खत्म हफ्ते में देश का गोल्ड रिजर्व 1.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 58.66 अरब डॉलर पहुंच गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा रिजर्व में 32 मिलियन डॉलर का उछाल देखा गया और ये बढ़कर 4.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि लगातार 8 हफ्तों से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 650 अरब डॉलर के ऊपर बना हुआ है।

दुनिया के टॉप- 5 देश, जिनका विदेशी मुद्रा भंडार सबसे ज्यादा

बता दें कि फॉरेक्स रिजर्व के मामले में भारत दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल है। दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार 3582 अरब डॉलर चीन के पास है। दूसरे नंबर पर जापान है, जिसका फॉरेक्स रिजर्व 1827 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर 795 अरब डॉलर के साथ स्विट्जरलैंड का नाम है। वहीं, चौथे नंबर पर 666.85 अरब डॉलर के साथ भारत है। पांचवे नंबर पर 601 अरब डॉलर के साथ रूस है।

About rishi pandit

Check Also

केंद्र सरकार ने सहारा जमाकर्ताओं के लिए रिफंड अमाउंट की लिमिट बढ़ाई

नई दिल्ली  सहारा ग्रुप के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने सहारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *