Tuesday , June 25 2024
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुनर-हाट एवं ‘अपराजिता’ का शुभारंभ

विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिये बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान
जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के टाउन हाल में संपन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्य शासन के निदेर्शानुसार महिलाओं द्वारा अपने कौशल से उत्पादित वस्तुओं के विक्रय को प्रोत्साहन देने हुनर-हाट और सभी विकासखंड मुख्यालयों पर बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ कराटे प्रशिक्षण का कार्यक्रम अपराजिता का शुभारंभ भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, समाजसेवी योगेश ताम्रकार, जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं नन्हीं बालिका कुमारी शांभवी शुक्ला के गुरु वंदना के आकर्षक नृत्य से किया गया। जिला पंचायत की प्रधान सुधा सिंह ने कहा कि सृष्टि की रचना और विकास आदि-शक्ति से ही हुआ है। प्राचीन काल से ही हमारे देश में नारी का स्थान पूज्य और सम्मानित रहा है। जिले के हर क्षेत्र में अब बेटियां अनेकानेक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वस्तुत: विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली मातृ शक्ति और बेटियों के सम्मान का है। हमारे समाज में नारी का सम्मान हमेशा से ही रहा है। राज्य शासन द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने कल्याण की दिशा में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करने, संकल्प लेने का दिन है। वर्तमान में महिलाएं न्याय पाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए सतना जिले में 16 थानों में महिला हेल्प डेस्क प्रारंभ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सतना पुलिस कटिबद्ध है। आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान और आदर को हमेशा कायम रखना चाहिए। अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह ने कहा कि महिला दिवस नारी के सम्मान और उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हम अपने घर से ही नारी सम्मान की शुरूआत करें और बेटियों का हौसला बढ़ाएं।

उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी योगेश ताम्रकार ने कहा कि हमारे देश में नारी का सम्मान देवियों के रूप में रहा है। बेटियां दो परिवारों के लिए लक्ष्मी का रुप होती हैं। वही मां शब्द में सकल ब्रह्मांड समाहित होता है। श्री नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिस देश में नारी का सम्मान होता है, उसी राष्ट्र की संस्कृति का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में नारी का स्थान सदैव ही पूजनीय है और सम्मानजनक रहा है।

कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को उत्तरीय, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी विकासखंडों में बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ जूडो-कराते प्रशिक्षण ह्यह्यअपराजिताह्णह्ण की शुरूआत भी की गई। जिला स्तर के कार्यक्रम में अंबुज सिंह और उनकी प्रशिक्षित बालिकाओं की टीम ने मार्शल-आर्ट का प्रदर्शन भी किया।

हुनर प्रदर्शनी का अवलोकन

जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में टाउन हॉल के बाहर बालिकाओं और महिलाओं के कला-कौशल और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद, सामग्रियों की हुनर-हाट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। कलेक्टर अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित सभी आमंत्रित अतिथियों द्वारा भी प्रदर्शनी के स्टाल का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने उपयोग की सामग्री खरीद कर महिला समूहों की हौसला अफजाई भी की।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *