Wednesday , September 18 2024
Breaking News

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि असम में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ते हुए 40 फीसदी हुई

असम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि असम में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ते हुए 40 फीसदी हो गई है। उन्होंने बुधवार को रांची में कहा कि तेजी से बदलती डेमोग्राफी मेरे लिए बड़ा मसला है। उन्होंने कहा कि आज असम में मुस्लिमों की आबादी 40 फीसदी पहुंच गई है। सरमा ने कहा, 'बदलती डेमोग्रेफी मेरे लिए बड़ा मुद्दा है। असम में मुसलमान आबादी 40 फीसदी पहुंच गई है। 1951 में यह 12 पर्सेंट थी। आज हम कई जिलों को खो चुके हैं। यह मेरे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। मेरे लिए यह जीने मरने का सवाल है।'

हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले 1 जुलाई को बिना किसी समुदाय का जिक्र करते हुए कहा था कि एक वर्ग आपराधिक गतिविधियां कर रहा है। ये लोग एक खास मजहब से ताल्लुक रखते हैं और यह चिंता की बात है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि एक ही मजहब के लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जो स्थिति है, वह चिंताजनक है।' इससे पहले उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश से आकर बसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कांग्रेस को वोट किया है। इन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किए विकास के कार्यक्रमों को भी नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि असम में बांग्लादेश से आए लोग ही अपराधों में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा और असम गण परिषद ने कुल 11 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली। पूर्वोत्तर भारत की 24 लोकसभा सीटों में से भाजपा क 15 पर जीत मिली है। इस तरह देश के इस हिस्से में भाजपा को 2019 के मुकाबले नुकसान हुआ है। कांग्रेस को यहां 7 सीटें मिली हैं, जिसे पहले 4 पर जीत मिली थी। सरमा ने कहा कि एक मजहब के लोग हमारी सरकार के खिलाफ रहे हैं। इन राज्यों में इस मजहब से जुड़े लोगों की आबादी भी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते फर्क पड़ा है। यह राजनीतिक हार नहीं है क्योंकि एक मजहब से कोई नहीं लड़ सकता।

 

About rishi pandit

Check Also

हिमालय की तलहटी में वर्षा का दौर जारी, मानसून की विदाई में देरी, इस बार सर्दियों में जमकर होगी बर्फबारी!

नैनीताल बंगाल की खाड़ी में कम वायुदाब की वजह से हिमालयन फुट हिल यानी हिमालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *