father and son body found hanging:digi desk/BHN/ पाटन थाना अंतर्गत ग्राम बठेना में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पिता पुत्र का शव एक ही फंदे में झूलता मिला। पास ही एक पैरावट में तीन लाश और होने की आशंका जताई जा रही है। पैरावट में एक खोपड़ी दिखाई दे रही है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मृतक की पत्नी की हो सकती है। पुलिस से मिली अभी तक जानकारी के अनुसार, ग्राम बठेना निवासी राम बृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ का शव एक ही रस्सी से लटका मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
राम बृज की पत्नी जानकी बाई और दोनों पुत्रियों ज्योति व दुर्गा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में पैरावट में एक जली हुई लाश का अवशेष मिला है। माना जा रहा है कि वह राम बृज की पत्नी का अवशेष हो सकता है। या उसमें उसकी दोनों बेटियां भी जला दी गई होंगी।