Saturday , June 28 2025
Breaking News

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा, चार लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी
असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है।

इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्य सरकार से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की। साथ ही मृतकों के स्वजन को मुआवजा देने की मांग भी की है। अधिकारियों के अुनसार, राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।

36 लोगों की मौत
राज्य के 19 जिलों में चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है। बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं, जिनमें 14 हजार से अधिक लोगों ने शरण ली है।

About rishi pandit

Check Also

इमरजेंसी पर RSS का पुराना पत्र आया सामने, कांग्रेस का तीखा पलटवार

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले के हालिया बयान पर कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *