Monday , November 2 2026
Breaking News

National: असम के गृह सचिव ने खुद को ICU में मारी गोली, पत्नी की मौत के कुछ मिनट के बाद की आत्महत्या

  1. 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ने की आत्महत्या
  2. कैंसर से पीड़ित पत्नी की मौत का लगा सदमा
  3. पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद ही उठाया कदम

National assam home secretary shoots himself in icu commits suicide minutes after wifes death: digi desk/BHN/इंदौर/ असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद उठाया।

उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, इसलिए शिलादित्य चेतिया चार महीने से छुट्टी पर चल रहे थे। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतिया की पत्नी को कार्सिनोम के चौथे चरण का कैंसर था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। उनकी देखरेख के लिए वह चार महीने से ऑफिस भी नहीं गए थे। उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। पत्नी ने मंगलवार शाम को आखिरी सांस ली।

चेतिया पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने अस्पताल में ही अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक तनाव से गुजर रहे थे वरिष्ठ अधिकारी

एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी आईएएनएस को जानकारी दी कि पत्नी की तबियत को लेकर शिलादित्य बहुत परेशान रहते थे। वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। वह ऑफिस से छुट्टी लेकर पत्नी की पिछले चार महीने से सेवा कर रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई दुखी है।

असम के डीजीपी ने जताया दुख

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की मौत की जानकारी मिली है। उनकी पत्नी से कैंसर से लड़ रही थीं। उनकी मौत के कुछ मिनटों बाद ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत ने सभी को काफी हैरान कर दिया है। असम पुलिस परिवार को उनकी कमी महसूस होगी।

About rishi pandit

Check Also

जबरन कब्जा करने वाली माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है सपा : सीएम योगी

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता के लिए 880 करोड़ रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *