सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ बाणसागर नहर से प्रभावित किसानों के अवितरित मुआवजा भुगतान के लिये बुधवार को तहसील कार्यालय बिरसिंहपुर में आयोजित शिविर में प्रभावित कुल 290 किसानों को 7 करोड़ 70 लाख 65 हजार 495 रुपए का मुआवजा वितरण किया गया।
मुआवजा वितरण शिविर में मझगवां शाखा नहर के 224 स्वतंत्र खातेदारों को 5 करोड़ 55 लाख 37 हजार 476 रुपए और सम्मिलित खातेदारों में से 65 किसानों को संशोधन कराकर 2 करोड़ 14 लाख 32 हजार 298 रुपए का मुआवजा वितरण किया गया है।
इसी प्रकार पुरवा मुख्य नहर की कुबरी माइनर से प्रभावित सम्मिलित एक खातेदार को संशोधन कराकर 95 हजार 721 रुपए की राशि मुआवजे के रूप में दी गई। इस प्रकार मझगवां शाखा नहर के 289 किसानों प्रभावित किसानों को 7 करोड़ 69 लाख 69 हजार 774 रुपए तथा पुरवा मुख्य नहर की कुबरी माइनर के एक खातेदार को 95 हजार 721 रुपए मिलाकर कुल 290 किसानों को 7 करोड़ 70 लाख 65 हजार 495 रुपए का मुआवजा वितरण शिविर में किया गया।