Sunday , September 29 2024
Breaking News

Gold-Silver Price : 20 दिनों में सोने के भाव में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Review:digi desk/BHN/ इस माह में सोने की कीमतो में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सिर्फ 20 दिनों में गोल्ड की कीमतों में 3292 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई है। वहीं चांदी 7594 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई है। बता दें दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का दाम सबसे अधिक 7 अगस्त 2020 को था। तब गोल्ड 56254 की ऊंचाईयों को छू गया था। हालांकि पिछले सप्ताह 12 फरवरी 2021 को सोने का कारोबार शाम को बंद हुआ था। सुबह 47428 पर खुला और 47386 पर बंद हुआ। ऐसे में 12 फरवरी को सोना 142 रुपए सस्ता हुआ। 19 फरवरी को सोने के दाम 46101 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। एक सप्ताह में 1285 रुपए की गिरावाट हुई। वहीं चांदी 7 अगस्त 2020 को 76008 रुपए प्रति किलोग्राम थी। लेकिन 19 फरवरी 2021 को सिल्वर 68414 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। 12 फरवरी को यह 683777 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस तरह दाम में 37 रुपए बढ़ोतरी हुई, हालांकि इसमें 7594 रुपए प्रति किलोग्राम गिरावट दर्ज हुई।

कैसे पता करें सोना असली है या नकली?

  • 1. सबसे पहले कोई चुंबक लें। इसमें अपने सोना के जेवरात और सिक्का लगाएं। अगर वह चिपकता है तो गोल्ड असली नहीं है। क्योंकि सोना चिपकता नहीं है।
  • 2. एक सफेद सिरामिक की थाली लें। उसमें सोने को घिसे, अगर थाली पर काले निशान दिखाई दें तो समझे सोना नकली है। हल्के सुनहरा रंग दिखे तो गोल्ड असली है।
  • 3. एक गहरे बर्तन में दो गिलास पानी ले और सोना पानी में डाल दें। अगर गोल्ड तैरने लगे तो वो असली नहीं है। अगर वह सतह पर बैठ जाए तो असली है।
  • 4. सोने में हल्का सा खरोच करें। उस खरोच वाली जगह पर नाइट्रिक एसिड की दो बूंद डाले। अगर गोल्ड हरा हो जाए समझे नकली है। अगर सोना असली होगा तो उमें नाइट्रिक एसिड का कोई असर नहीं होगा।
  • 5. 22 कैरेट का सोना ब्राइट येलो कलर का होता है। जबकि 18 कैरेट का स्ट्रोंग पीला और 18 कैरेट से कम लाइट येलो होता है।
  • 6.सोना खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क देखें। बीआईएस हॉल मार्क पर निशान हर गहने पर होता है। उसमें एक त्रिकोण निशान भी होता है।

About rishi pandit

Check Also

नवाचार के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

नई दिल्ली  देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *