Sunday , June 16 2024
Breaking News

24 मई शुक्रवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशिफल: आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। बाहरी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े। आज आपके प्रेम जीवन में मनमुटाव की स्तिथि बन सकती है।

वृष राशिफल: आज के दिन खर्चों में बढ़ोतरी होने वाली है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में विरोधी बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विवाहित लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है। लिव इन लाइफ जी रहे जातकों के लिए चिंता भरा दिन रहेगा।

मिथुन राशिफल: आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। माता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी को अच्छे से निभाना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। लव लाइफ में आज सबकुछ सामान्य रहेगा।

कर्क राशिफल: आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। शान शौकत की वस्तुओं पर धन व्यय करेंगे। विवाहित जातक संतान के करियर को लेकर चिंतित रह सकते है। शेयर मार्केट में निवेश में धोखा हो सकता है। लिव इन लाइफ जी रहे जातकों का छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशिफल: आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिता के स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक दिन बीतेगा।

कन्या राशिफल: आज का दिन आय के नए नए स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में मेहमान की दस्तक हो सकती है। आय बढ़ने से आपके कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखें। सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम आ सकता है।

तुला राशिफल: आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लिव इन जी रहे जोड़ों की बात विवाह पर अटकेगी।

वृश्चिक राशिफल: आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आज उथल-पुथल हो सकती है।

धनु राशिफल: आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। माताजी से आप अपनी किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विवाहित जातकों के बीच व्यवहार मधुर बना रहेगा। लिव इन जी रहे जातकों का दिन रोमांस में बीतेगा।

मकर राशिफल: आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहेंगे। बड़े निवेश को करने से बचना होगा। किसी से धन उधार ना लें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है।

कुंभ राशिफल: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों को लेकर चल रही अनबन दूर होगी। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातकों के बीच तीसरे की वजह से अनबन संभव है।

मीन राशिफल: आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। घर की साज सज्जा की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन में उथल-पुथल हो सकती है, वाणी की मधुरता बनाएं रखें।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से करें परहेज

1. न रखें भारी भरकम चीजें शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा का संबंध मां लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *