Sunday , October 6 2024
Breaking News

चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत उचेहरा तहसील के ग्राम इटहा खोर्खरा निवासी फूलन देवी कोल को पति की कृषि कार्य करते समय विद्युत करंट से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

शासन द्वारा निर्धारित किया गया फसलों का समर्थन मूल्य

रबी फसल के उपार्जन के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार रबी फसल के उपार्जन हेतु मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसमें गेहूं 1975, चना 5100, मसूर 5100 एवं सरसों 4650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जावेगी।

निर्माण श्रमिक 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन

म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण के अन्तर्गत भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों में सलंग्न असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगा। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देंश जारी कर दिए गए हैं। निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिये 2 अक्टूबर 2020 से तीन माह का विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई गई है।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *