Saturday , May 18 2024
Breaking News

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे योगानंद शास्त्री ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और तीन बार विधायक रहे योगानंद शास्त्री ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद 2020 में इस्तीफा दे दिया था और 2021 में उन्होंने शरद पवार की मौजूदगी में दिल्ली में ही एनसीपी का दामन थाम लिया था।

योगानंद शास्त्री दिल्ली की महरौली विधानसभा क्षेत्र से एक बार और मालवीय नगर विधानसभा से दो बार विधायक और 2008 से 2013 तक दिल्ली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रहे।

योगानंद शास्त्री को 1993 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद उन्हें पिछले दोनों विधानसभा चुनाव — 2013 और 2015 में भी हार का सामना करना पड़ा। 2015 विधानसभा चुनावों में शास्त्री को आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती से हार मिली थी। उन्होंने 2020 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और 2021 में शरद पवार की एनसीपी पार्टी ज्वाइन कर ली।

About rishi pandit

Check Also

रायबरेली में सोनिया गांधी ने कहा मेरा आंचल आपके प्रेम और आर्शीवाद से जीवनभर भरा रहा

रायबरेली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *