Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Gupta Navratri 2021: 10 दिवसीय पर्व काल में 6 दिन अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवि योग

Gupta Navratri 2021:digi desk/BHN/ माघ मास की गुप्त नवरात्र 12 फरवरी से शुरू होगी। तिथि वृद्धि के कारण इस बार देवी आराधना का पर्व काल दस दिवसीय रहेगा। गुप्त नवरात्र में सालों बाद इस प्रकार की स्थिति बन रही है। ज्योतिषियों के अनुसार दस दिवसीय पर्व काल में छह दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवि योग का संयोग रहेगा। साथ ही इस दौरान ग्रह, नक्षत्रों के राशि परिवर्तन भी होंगे। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया देवी भागवत पुराण में चार नवरात्रि का वर्णन आता है। इसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्र कही गई है। माघ व आषाढ़ मास की नवरात्र गुप्त नवरात्र मानी गई है। वहीं चैत्र व अश्विन मास की नवरात्र प्रकट नवरात्रि कहलाती है। इस बार माघ मास की गुप्त नवरात्र में अलग-अलग प्रकार के संयोग बन रहे हैं। पहला षष्ठी तिथि की वृद्धि के कारण गुप्त नवरात्रि 9 दिन के बजाय 10 दिन की रहेगी।

तिथि के बढ़ते क्रम में देवी आराधना विशेष शुभफल प्रदान करती है। इस नवरात्र में साधक गुप्त साधना करते हैं। नगर के प्राचीन मंदिरों के साथ शक्तिपीठ हरसिद्धि में गुप्त साधना का विधान है। 21 फरवरी को महानवमी के साथ शक्ति उपासना के पर्व का समापन होगा।

ग्रह व नक्षत्र बदलेंगे राशि

माघ शुक्ल प्रतिपदा घट स्थापना के दिन रात्रि 9 बजकर 11 मिनट पर सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। साथ ही मध्यरात्रि में गुरु के तारे का पूर्व दिशा में उदय होगा। 13 फरवरी को रात 10 बजकर 52 मिनट पर शुक्र का तारा पूर्व दिशा में अस्त होगा। 15 फरवरी को बुध पूर्व में उदित होंगे। 18 फरवरी को गुरु श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 20 फरवरी को शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश होगा।

यह योग विशेष

  • – 14 फरवरी : सर्वार्थसिद्धि योग शाम 4.30 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा।
  • – 14 फरवरी : रवि योग भी रहेगा।
  • – 15 फरवरी : मध्य रात्रि में अमृतसिद्धि योग के साथ रवि योग का भी संयोग रहेगा।
  • -20 फरवरी : दिन व रात्रि में अमृतसिद्धि योग रहेगा।

वसंत पंचमी : सरस्वती पूजा

16 फरवरी को अमृतसिद्धि योग में वसंत पंचमी मनाई जाएगी। ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती का पूजन होगा। इस दिन खटवांग जयंती का योग भी रहेगा। ऋतुराज के स्वागत में प्रकृति पुष्पित, पल्लवित नजर आएगी।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य के प्रभावी उपाय: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए

Certainly! Here is the refined content: — ### सूर्य के उपाय: जीवन में सकारात्मकता लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *