Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: लूटेल कैफे में 10 रुपये देकर कीजिए AC टॉयलेट का उपयोग, ईवी चार्जर स्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब लूटेल कैफे में यात्रियों को ऐसी सुविधा मिलने जा रही है, जहां उन्हें तरोताजा होने के बाद मुफ्त में चाय भी मिलेगी। सुनने में अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। जहां 10 रुपए में 24 घंटे तक शौचालय इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ मुफ्त में टिकट की कीमत के बराबर खाद्य सामग्री में डिस्काउंट भी मिलेगा।

यात्रा के दौरान कई बार हम ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां हम फ्रेश हो सकें, नहा सकें, कुछ नाश्ता कर सकें और अपने एक्स्ट्रा लगेज को लॉकर में रख कर अपने काम में जा सकें। इन्हीं समस्याओं का समाधान है लूटेल कैफे, जो आपको बेहतर, स्मार्ट, साफ सुथरे शौचालय, लगेज लॉकर रूम, ईवी चार्जिंग स्टेशन और फूड कैफे एक ही जगह बैठकर उपलब्ध कराता है। 

बस स्टैंड लूटेल कैफे में 4 ईवी चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें 3 चार्जर 3.5 के वी के और एक चार्जिंग प्वाइंट 7.5 केवी का है। शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है। सतना लूटेल कैफे की प्रबंधक विनोद-मेघवाल ने बताया, ‘हमारा स्टाफ सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक काम करता है। शौचालयों को प्रत्येक उपयोग के बाद साफ किया जाता है, भले ही वह दिन में 50 बार ही क्यों न हो, दिव्यांगों के लिए एक अलग शौचालय बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है।

24 घंटे की सुविधा
लूटेल कैफे के इस खास कॉन्सेप्ट की शुरूआत यशवंन्त सिंह संस्थापक और नीलम सह संस्थापक के द्वारा को गई थी। दरअसल दोनों एक यात्रा में थे। उसी दौरान उन्हें उपयुक्त शौचालय ढूंढने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। बस इसी समस्या के लिए उन्होंने लूटेल कैफे का विकल्प बनाया जो ‘भुगतान करें, उपयोग करें’ के कॉन्सेप्ट में काम करता है। इसमें शौंचालय उपयोग के लिए 10 रुपये पे करने होते है। जिससे आपको एक पर्ची मिलती है, जिसे आप 24 घंटे तक शौचालय इस्तेमाल के लिए उपयोग कर सकते हैं।

10 रुपये की रियायत की सुविधा दी 
महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि मध्यप्रदेश में इंदौर में 2 लूटेल कैफे संचालित हैं और तीसरा पीपीपी मोड पर सतना शहर के बस स्टैंड में प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि एक मायने में सतना का लूटेल कैफे हिंदुस्तान का पहला कैफे होगा, जहां दिव्यांगों के बैटरी चलित वाहनों के रिचार्ज की सुविधा है तथा स्मार्ट टॉयलेट उपयोग करने पर 10 रुपये के टोकन मुफ्त चाय और खाने-पीने की वस्तुओं में 10 रुपये की रियायत की सुविधा दी जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *