Friday , October 30 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने 'संपत्ति के बांटे जाने' संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर चुनाव आयोग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा, प्रधानमंत्री का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है, जिससे चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने राजस्थान में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर सोमवार को कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। बांसवाड़ा में रविवार को प्रधानमंत्री के भाषण को लेकर पूछे गये सवाल पर निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम टिप्पणी से इंकार करते हैं।''

मोदी ने रविवार को राजस्थान की रैली में कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी। मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर 'पहला हक' अल्पसंख्यक समुदाय का है।

 

About rishi pandit

Check Also

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *