Friday , May 3 2024
Breaking News

भोपाल में कई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की BJP

भोपाल

भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव  महेश गुलवानी के साथ दतिया के सैकड़ों कांग्रेसियो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, इस बीच कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रावत 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को मुरैना में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे। बताया जा रहा है कि रावत पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे है। हालांकि रावत की तरफ से भाजपा में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया, जब उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक व पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

यह नेता हुए शामिल
कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह सहित कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

About rishi pandit

Check Also

शाह की नसीहत के बाद एक्टिव हुए भाजपा के मंत्री-विधायक, संभाल रहे प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी

भोपाल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी मध्य प्रदेश में अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *