Sunday , September 29 2024
Breaking News

Bank Note: गलती से मिल गए कटे-फटे नोट, इन जगहों पर जाकर आसानी से बदलवाएं

Bank Note:digi desk/BHN/ हर आम इंसान कटे-फटे नोट मिलने से परेशान हो जाता है। कोई भी दुकानदार या लोग इसे लेने से इनकार कर देते हैं। ऐसे में खराब नोट को चलाना किसी कठीन टास्क से कम नहीं होता। लोग टेंशन लेने लगते हैं कि इन नोटों का करें क्या। किसी भी तरह से पैसा चल गए। वहीं डर भी सताता है कि पैसे नहीं चले तो काफी नुकसान हो जाएगा। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आए हैं। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप आसानी से अपने कटे-फटे, या खराब नोटों को बदलकर नए नोट पा सकते हैं।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 2018 में कटे फटे और खराब नोटों के लिए एक गाइडलाइन जारी की थी। जिसमें आरबीआई ने पैसों पर पेन से लिखने पर पाबंदी लगाई थी। जबकि नोटों के बदलने के नियमों में काफी राहत दी थी। ऐसे में अगर किसी के पास भी ऐसा कोई नोट है। जो मार्केट में चल नहीं रहा, वह इसे बदल सकते हैं।

रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार कटे-फटे नोट की हालत के अनुसार इसे बदलकर नए नोट दिए जाते हैं। अगर नोट की हालत काफी खराब है तो आरबीआई उसकी आधी कीमत देती है। यह सुविधा कुछ खास बैंक की शाखाओं और रिजर्व बैंक के ऑफिस में मिलेती है। जहां नोट बदलकर नए लिए जा सकते हैं।

नोट बदलने के कुछ नियम: आरबीआई ने नोट बदलने के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं अगर किसी के पास 20 नोट या पांच हजार रुपए तक के कटे-फटे नोट तो उसे तुरंत बदलकर नए मिल जाएंगे। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। वहीं 20 नोट से ज्यादा और पांच हजार रुपए से अधिक के नोट हैं तो बैंक सारे नोट रख लेगी। फिर पैसे सीखे खाते में ट्रांसफर करेगी। अगर किसी के पास 50 हजार रुपए से ज्यादा के नोट हैं तो उसे बदलने में समय लगता है। इतने खराब नोट होने पर चार्ज भी वसूला जाता है।

About rishi pandit

Check Also

नवाचार के क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

नई दिल्ली  देश में नई प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *