Tuesday , April 30 2024
Breaking News

भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से अभिजीत दास को उम्मीदवार बनाया गया है। वह ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी कौ चुनौती देंगे। इसके अलावा यूपी की भी दो सीटों से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह मैदान में होंगे। इसके अलावा देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। फिरोजबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को मौका दिए जाने को ठाकुरों की नाराजगी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

गाजियाबाद से वीके सिंह का टिकट काटे जाने और पश्चिम यूपी से सर्वेश सिंह के अलावा किसी अन्य ठाकुर को मौका न दिए जाने से समुदाय में नाराजगी थी। सहारनपुर, मेरठ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक में क्षत्रियों ने सम्मेलन करके भाजपा के विरोध का भी ऐलान किया था। इसके बाद ही भाजपा ने मैनपुरी से ठाकुर जयवीर सिंह को उतारा था और अब फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को टिकट दिया गया है। दरअसल ठाकुरों की शिकायत है कि उनके समुदाय को टिकटों में भाजपा ने कम प्रतिनिधित्व दिया है।

पंजाब और महाराष्ट्र से भी नए उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा की इस नई लिस्ट में महाराष्ट्र की सतारा सीट भी शामिल है। यहां से भाजपा ने छत्रपति उदयनराजे भोसले को उतारा है। वह महाराज छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। भाजपा की इस सूची में पंजाब की भी तीन लोकसभा सीटों का नाम है। खडूर साहिब सीट से भाजपा ने मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को उतारा है। इसके अलावा होशियारपुर की सुरक्षित सीट से अनिता सोमप्रकाश को मैदान में उतारा है। पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से भाजपा ने परमाल कौर सिद्धू को  टिकट दिया है। वह हाल ही में आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र विभाजनकारी और तुष्टिकरण से प्रेरित : राजनाथ सिंह

अहमदाबाद  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अहमदाबाद में कहा कि देश में दो चरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *