Thursday , May 16 2024
Breaking News

समर्थन मूल्य में चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन एक फरवरी से

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। सतना जिले में चना, मसूर और सरसों की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जायेगी। समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन हेतु जारी नीति निदेर्शों के तहत निर्धारित उपार्जन केन्द्रों में शासन द्वारा जारी नीति-निदेर्शो का पालन करते हुए जिले के पंजीकृत कृषकों से उपार्जन का कार्य किया जावेगा। चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिए किसान अपना पंजीयन 1 फरवरी से 25 फरवरी 2021 तक शासकीय कार्य दिवसों में करा सकते है। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर रबी फसलों की उपज की खरीद की जायेगी।

चना, मसूर एवं सरसों की फसलों के लिये ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की व्यवस्था, पंजीयन केन्द्रों के निर्धारण, पंजीयन केन्द्रों पर भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था, कृषकों के पंजीयन एवं सत्यापन की प्रकिया, प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण तथा वित्तीय व्यवस्था खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा की गई है।

किसानों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार-कमल पटेल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि इस वर्ष गेहूँ के साथ ही चना, मसूर और सरसों का उपार्जन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य एक फरवरी और उपार्जन कार्य 15 मार्च से प्रारंभ होगा।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अब किसानों को अपनी दलहन की फसलों को मण्डी में बेचने के लिये गेहूँ उपार्जन का कार्य खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अब-तक गेहूँ उपार्जन के पश्चात ही चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन कार्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाता था। इससे किसानों को इंतजार करना पड़ता था। श्री पटेल ने बताया कि उक्त निर्णय से निश्चित ही किसान लाभान्वित हच्ंगे। किसानों को अपनी दलहन की फसलों का वाजिब दाम सही समय पर मिल सकेगा।

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार-आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल

महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को नई दिल्ली में दिये जाएगें।
नारी शक्ति पुरस्कार महिला बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एनजीओ आदि को यह पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें प्रशस्ति पत्र और नगद राशि एक लाख रूपए दिये जाएगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जाएगी। नारी शक्ति पुरस्कार के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक अगर संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य होगा। इस श्रृंखला में एक राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जहाँ बाल लिंगानुपात में सराहनीय रूप से सुधार हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *