Thursday , May 16 2024
Breaking News

धौलपुर में वारदात के इरादे से घूमते पकडे दो इनामी बदमाश, संगीन वारदातें कर चल रहे थे फरार

भरतपुर/धौलपुर.

सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने रविवार रात 20-20 हजार के इनामी बदमाशों कोक सिंह एवं करण सिंह को चंद्रपुरा के जंगलों से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लंबे समय से संगीन वारदातों के मुकदमों में फरार चल रहे थे। थाने के एएसआई कंपोटर सिंह ने बताया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में विशेष अभियान चल रहा है।

जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत थाने का गश्ती दल इलाके में गश्त कर रहा था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो इनामी बदमाश चंद्रपुरा गांव के नजदीक जंगलों में मदनपुर गांव के रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में वारदात के इरादे से घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश कोक सिंह पुत्र भरोसी लाल एवं करन सिंह पुत्र सोबरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि अनुसंधान में बड़ी बारदातों के राज खुल सकते हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों ही बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

About rishi pandit

Check Also

liquor scam में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने के मायने कम खतरनाक नहीं हैं?

नई दिल्ली दिल्ली शराब घोटाले के मामले में एक साल से अधिक समय पहले गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *