Monday , May 26 2025
Breaking News

MP Weather Alert: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, MP के 6 संभागों में चमक-गरज के साथ बारिश का अलर्ट

  1. तपिश पर ब्रेक, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज
  2. जबलपुर, शहडोल में होगी वर्षा, नर्मदापुरम, भोपाल में छा सकते हैं बादल
  3. 18 मार्च तक बना रह सकता है मौसम

Madhya pradesh bhopal mp weather update mood change again alert of rain and thunder in 6 divisions of madhya pradesh: digi desk/BHN/भोपाल/ अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलने लगा है। बीच-बीच में उत्तरी हवाएं चलने से फिलहाल तपिश पर ब्रेक लग गया है। इस वजह से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, विपरीत दिशा की हवाओं के संयोजन के कारण 16 मार्च से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

इसके तहत जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस तरह का मौसम 18 मार्च तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार के मुताबिक, वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

16 मार्च से बदलेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। उधर, प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं एवं शुष्क हवाओं का आपसी संयोजन होने के संकेत मिले हैं। इस वजह से 16 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। 17 मार्च को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी सकती है।

About rishi pandit

Check Also

हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया, लव जिहाद का नया मामला, मकसूद खान ने रची थी साजिश

इंदौर हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *