Friday , July 5 2024
Breaking News

KBC 12 Finale: कौन बनेगा करोड़पति 12 का ग्रैंड फिनाले आज, आखिरी एपिसोड में ये हैं खास मेहमान

KBC 12 Finale:digi desk/BHN/ कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का ग्रैंड फिनाले आज (शुक्रवार) सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। इस गेमिंग रियलिटी शो का प्रीमियर 28 सितंबर को हुआ था। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 11वीं बार इस शो को होस्ट किया है। केबीसी 12 (KBC 12) लगभग चार महीने तक चला। शुक्रवार 22 जनवरी को इसका आखिरी एपिसोड दिया जाएगा। दर्शक फाइनल एपिसोड को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर रात 9 बजे से देख सकते हैं।

केबीसी 12 ग्रैंड फिनाले में कौन आएगा नजर?

कौन बनेगगा करोड़पति के ग्रैंड फिनाले में कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र पुरस्कार प्राप्त सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह नजर आएंगे। बता दें केबीसी 12 का पहला एपिसोड कोरोना योद्धा को समर्पित था। वहीं आखिरी एपिसोड कारगिल युद्ध वीरों को समर्पित होगा।

कैसे देख सकेंगे फाइनल एपिसोड?

केबीसी 12 का फाइनल एपिसोड सोनी टीवी (Sony Tv) और सोनीलिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है। दर्शक Sonyliv एप गूगल प्लेस्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं sonylive.com पर लॉगइन कर लाइव चैनल देख सकते हैं। हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रीमियम सर्विस की सदस्यता लेना जरूरी है। वहीं जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के सब्सक्राइबर केबीसी 12 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर फ्री में देख सकते हैं।

केबीसी 12 में चार महिलाएं बनी करोड़पति

केबीसी 12 में चार महिलाएं करोड़पति बनी। इस सीजन की पहली करोड़पति नाजिया नसीम थी। जो दिल्ली के रॉयल एनफील्ड में कम्यूनिकेशन मैनेजर है। दूसरी करोड़पति हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की मोहिता शर्मा रही। मोहिता वर्तमान में जम्मू-कश्मीर कैडर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में सांबा में तैनात हैं। बस्तर की अनुपा दास सीजन की तीसरी करोड़पति रही। जबकि मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह केबीसी-12 की चौथी करोड़पति बनीं।

 

About rishi pandit

Check Also

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी में जस्टिन बीबर

12 जुलाई, 2024 को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *