Saturday , October 5 2024
Breaking News

धौलपुर: शिव मंदिर में हजारों दीपों का किया दीपदान, सुबह मंगला आरती तक बैठे रहे श्रद्धालु

धौलपुर.

महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर हजारों की तादाद में भीड़ उम्र पड़ी। शुक्रवार तड़के से ही हजारों की तादाद में कावड़िया हरिद्वार, सोरों एवं कर्णवास से गंगाजल भरकर पहुंच गए। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को गंगाजल की सहस्त्र धारा छोड़ी गई। श्रद्धालुओं द्वारा शहद, दुग्ध, शर्करा, बेलपत्र धतूरा, घी आदि से स्नान कराकर अभिषेक कराए गए। रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय के पाठ भी किए गए।

जयघोष के नारों से शिवालय गुंजायमान हो गया। शुक्रवार रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं की शिवालय में भारी भीड़ देखी गई। इसके बाद मंदिर में दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण में महिला, पुरुष, युवक, युवतियों एवं बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु घी के दीपक जलाकर एवं आसन लगाकर मंदिर प्रांगण में ही बैठ गए। भगवान भोलेनाथ का शिव जाप, भजन, कीर्तन आदि कर नाना प्रकार से पूजा अर्चना की गई।

भोलेनाथ को आखिरी अरदास
भगवान भोलेनाथ के जयघोष से शिवालय गुंजायमान हो गया। रात भर श्रद्धालु दीपक जलाकर भजन कीर्तन करते रहे। शनिवार तड़के 4:30 बजे मंगला आरती की गई। मंगला आरती के बाद दीपों का विसर्जन किया गया। भगवान भोलेनाथ को आखिरी अरदास लगाकर श्रद्धालु मंदिर प्रांगण को खाली कर चले गए।

About rishi pandit

Check Also

रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया

मैनपुरी बैनामाशुदा जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *