Friday , May 31 2024
Breaking News

विक्रमादित्य की पत्नी रूठी, शादी टूटी, अफेयर पर घिरे, हिमाचल को सियासी टेंशन देने वाले नेता का राजस्थान कनेक्शन

उदयपुर.

हिमाचल में सियासी हलचल मची हुई है, कांग्रेस की सरकार खतरे हैं। कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है, यह विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह खुक्खू से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी नाराजगी के कारण सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा दे है। इससे पहले उन्होंने सरकार पर जनता की अनेदखी समेत कई आरोप लगाए थे। लेकिन, हम यहां हिमाचल के सियासी संकट पर नहीं, विक्रमादित्य सिंह के राजस्थान कनेक्शन पर करेंगे।

हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुशन की है। विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह भी राजनीति में हैं, वे वर्तमान में मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। विक्रमादित्य हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे शिमला ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने और फिर पीडब्ल्यूडी मंत्री भी बने।

विक्रमादित्य का राजस्थान से क्या है नाता?
हिमाचल के बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह ने राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से शादी की थी। सुदर्शना राजस्थान के अमेट राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। विक्रमादित्य ने उनसे सात साल छोटी सुदर्शना के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। मार्च 2019 में ददयपुर के कनोता गढ़ पैलेस में हुई इस शाही शादी में राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की तमाम बढ़ी हस्थियां शामिल हुई थी। लेकिन, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। शादी के डे़ढ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। कुछ दिन बाद सुदर्शना चुंडावत ने पति विक्रमादित्य का घर छोड़ दिया और अपने पीहर उदयपुर वापस लौट आईं।

सुदर्शना ने एसपी को दी शिकायत
उदयपुर आने के बाद सुदर्शना चुंडावत ने एसपी को शिकायत दी, जिसमें विक्रमादित्य और उनके परिवार वालों पर कईं गंभीर आरोप लगाए गए, जिससे ये मामला सुर्खियों में आ गया। अपनी शिकायत में सुदर्शना चुंडावत ने कहा कि उनके पति और सास ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया। 

शिकायत में यह गंभीर आरोप लगाए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदर्शना ने एसपी को दी गई शिकायत में दावा किया था कि उनके पति विक्रमादित्य सिंह का एक लड़की से अफेयर चल रहा है। लड़की चंदीगढ़ में रहती है और विक्रमादित्य ने उससे शादी का वादा भी किया था। इसकी जानकारी सुदर्शना ने अपनी सास प्रतिभा सिंह को दी तो उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। सुदर्शना की शिकायत के अनुसार इस दौरान सास प्रतिभा ने उन्हें बताया कि एक पंडित के कहने पर विक्रमादित्य की शादी तुम्हारे साथ कराई थी। अगर, उस लड़की से शादी कराते तो उसकी मौत हो सकती थी। इस कारण उपाय के तौर पर यह शादी कराई गई थी। सुदर्शना ने विक्रमादित्य पर अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उन्हें ड्रग्स देने तक का आरोप लगाया था। सुदर्शना ने ड्रग्स के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात भी कही थी।

कोर्ट में चल रहा केस, इसी महीने दिए थे यह आदेश
सुदर्शना की शिकायत के अनुसार 8 जुलाई 2021 को ससुर वीरभद्र सिंह का निधन के कुछ समय बाद पति विक्रमादित्य और सास प्रतिभा ने उन्हें घर से निकाल दिया था। सुदर्शना द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा और तब से सुनवाई चल रही है। उदयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने मामले में इसी महीने अंतरिम भरण पोषण देने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने विक्रमादित्य को पत्नी सुदर्शना को चार लाख रुपये प्रतिमाह देने के लिए कहा था। यह रकम केस चलने तक दी जाएगी। मामले में फाइनल फैसला आना अभी बाकी है। 

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि छह चरणों के चुनाव के बाद एनडीए के अंदर कलह शुरू, 4 जून के बाद होगा ‘खेला?

पटना राष्ट्रीय जनता दल ने दावा किया है कि छह चरणों के चुनाव के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *