Saturday , October 31 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की आध्यात्मिक यात्रा, पहुंचे विवेकानंद रॉक मेमोरियल, इससे पहले अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने के साथ ही पीएम मोदी ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान का समापन कर दिया। चुनाव आयोग (EC) द्वारा 16 मार्च को जारी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कुल 206 रैलियां और रोड शो जैसे जनसंपर्क कार्यक्रम किए।

कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी अभियान के समापन के बाद कन्याकुमारी पहुंचे। यहां वह कन्याकुमारी के प्रतिष्ठित विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। पीएम मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे। ध्यान में जाने से पहले उन्होंने यहां की प्रसिद्ध श्री भगवती अम्मन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मालूम हो कि पीएम मोदी भी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

76 दिनों में किए 206 जनसंपर्क कार्यक्रम
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 145 रैलियों को संबोधित किया था। इस बार उन्होंने इस आंकड़ें को पार कर लिया। इस बार उनकी चुनावी रैली पिछले साल की 68 दिनों के मुकाबले 76 दिनों की थी। मालूम हो कि जब चुनाव आयोग ने चुनावी कार्याक्रम की घोषणा की थी, उस समय भी पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के सभी पांच राज्यों को कवर किया था।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *