Monday , May 20 2024
Breaking News

MP: PM मोदी 29 फरवरी को उज्जैन में स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी का करेंगे लोकार्पण

  1. प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
  2. जीवाजी वेधशाला में बनाए टावर पर स्थापित वैदिक घड़ी का लोकार्पण
  3. वैदिक घड़ी की स्थापना नगर निगम ने एक करोड़ 47 लाख रुपये में की

Madhya pradesh ujjain pm modi inaugurate the world first vedic clock installed in ujjain on 29 february: digi desk/BHN/उज्जैन/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को उज्जैन के जीवाजी वेधशाला परिसर में स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण वर्चुअल रूप से करेंगे। वे यहां 6265 करोड़ के अन्य 689 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, जिसका लाइव प्रसारण सभी जिला और नगरीय निकाय मुख्यालय पर होगा।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।सबसे खास बात ये है कि प्रस्तावित लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सूची में पहली बार एक लाख रुपये तक के सड़क, नाली, शेड निर्माण जैसे अनेक कार्यों को भी शामिल किया गया है।

वैदिक घड़ी, संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण

उज्जैन-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र, प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का विधानसभा क्षेत्र है। यहां 127 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और तीन निर्माण कार्यों (वैदिक घड़ी, संजीवनी क्लिनिक, होम्योपैथी औषधालय भवन) का लोकार्पण प्रस्तावित है। यहीं से विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के समीप उज्जैन विकास प्राधिकरण की आकार लेने वाली टीडीएस-3 और टीडीएस-4 आवासीय योजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

उज्जैन-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए आयुष विंग कार्यालय और वार्ड 33 के भिक्षुक गृह में बनाए संजीवनी पाली क्लिनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 18 भिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसी समय उज्जैन दक्षिण, घटि्टया, तराना, बड़नगर, खाचरौद में नर्मदा-गंभीर का पानी पहुंचाने के लिए 1462 करोड़ रुपये की नर्मदा-गंभीर समूह जल प्रदाय योजना का भूमि पूजन भी किया जाएगा। याद रहे कि वैदिक घड़ी का लोकार्पण पहले 1 मार्च को प्रस्तावित था। विक्रमोत्सव- 2024 के आमंत्रण पत्र में इसका लेख भी किया गया था।

वैदिक घड़ी की स्थापना
यह भी जानिये वैदिक घड़ी की स्थापना नगर निगम द्वारा एक करोड़ 47 लाख रुपये खर्च कर बनाए टावर पर की गई है। वैदिक घड़ी, 30 मूहूर्त के साथ भारतीय मानक समय और ग्रीनविच मिन टाइम बताएगी। इसके बैकग्राउंड में देश-दुनिया के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तस्वीर दिखेगी। शहर के तापमान, हवा की गति, मौसम की जानकारी भी मिलेगी।

About rishi pandit

Check Also

ITI में प्रवेश के लिये DSD पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

छिन्दवाडा शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *