Saturday , October 31 2026
Breaking News

Umaria: अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ साइकिल से दिल्ली निकला मोदी प्रशंसक

  1. आठ सौ किमी का सफर करेगा तय
  2. पीएम से मुलाकात की है हसरत

उमरिया,भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिले के ग्राम झाल से मोदी प्रशंसक नागेंद्र मिश्रा साइकिल पर सवार होकर दिल्ली की यात्रा पर निकल पड़े हैं। नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक हैं और उनके संकल्प अबकी बार चार सौ पार के लिए रास्ते में लोगों को जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचकर वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की कोशिश करेंगे। सोमवार को स्वजन और उनके साथियों ने शुभकामनाएं देकर उन्हें रवाना किया। उमरिया जिले से दिल्ली की दूरी करीब 800 किमी है।

नागेंद्र से पूछा गया कि उनका रूट क्या होगा तो उन्होंने बताया कि कुछ करने का जज़्बा हो तो रास्ते खुद-ब-खुद तैयार हो जाते हैं। इस यात्रा को लेकर उनकी कोई योजना नहीं है। यात्रा शुरू करने के उद्देश्य पर नागेंद्र का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की देश-विदेश में लोकप्रियता और देश में विकास के बढ़ते आयाम से हम अभिभूत हैं। इस वजह से साइकिल से सफर कर दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *