Sunday , September 8 2024
Breaking News

Lok Sabha Chunav : कांग्रेस-AAP में गठबंधन का ऐलान, 5 राज्यों में ऐसा रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

  1. कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम सीट शामिल है
  2. हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगा
  3. चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा

National lok sabha election 2024 congress aap alliance finalized in these 5 states press conference to be held shortly: diigi desk/BHN/नई दिल्ली/ लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी में गठबंधन तय हो गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। यहां आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम सीट शामिल है।

हरियाणा में 9 सीट पर कांग्रेस, आप के खाते में 1 सीट

कांग्रेस महासचिव सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी और 1 सीट कुरुक्षेत्र में आप के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ सीट को लेकर लंबी चर्चा हुई है और आखिर में यह फैसला लिया गया है कि यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

गुजरात में 2 सीटों पर लड़ेगी AAP

इधर गुजरात की बात की जाए तो राज्य में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में भरूच और भावनगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही ये बात

कांग्रेस और आप के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। पश्चिम बंगाल को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि वहां अभी बातचीत जारी है। TMC के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। TMC और ममता बनर्जी ने भी कहा है कि वे INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहती हैं और सबसे बड़ा मकसद भाजपा को हराना है। हम ममता बनर्जी का बड़ा सम्मान करते हैं।

About rishi pandit

Check Also

नवोन्मेषी तरीके अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *