Saturday , June 29 2024
Breaking News

विराट-अनुष्का को लेकर Ad कंपनियां में मची होड़, माता-पिता बनते ही रेस में कई बड़े ब्रांड

virat kohli and anushka sharma:digi desk/BHN/ इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर सोमवार को नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। दोनों एक सुंदर बेटी के माता-पिता बने। विराट ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की सूचना दी, लाखों लोगों ने दोनों को बधाईयां दी। वहीं इस सेलिब्रटी जोड़ी को लेकर कई कंज्यूमर कंपनियों में होड़ मच गई है।

प्रॉक्टर एंड गैम्बल के ब्रांड पैम्पर्स, ट्रॉपिकाना जूस ब्रांड, पेप्सी, जोमाटो, लिबर्टी शूज और डिलीवरी सर्विस कंपनी दूंजो ने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर एड जारी कर दिए। हालांकि विराट इनमें से किसी ब्रांड का विज्ञापन नहीं करते हैं। इनमें कुछ ब्रांड कोहली को साइन करना चाहती हैं। एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने बताया कि बेटी के जन्म से पहले ही विराट को बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों ने ऑफर्स दिए थे। वहीं 8 से 10 ब्रांड उन्हें साइन करना चाहते हैं।

पैम्पर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें कोहली और अनुष्का को टैग करते हुए ‘हियर टू न्यू रोल एंड ए न्यू इंनिंग’। इस तरह ट्रॉपिकाना ने इंस्टाग्रान पर लिखा, ‘गुडनेस कमर्स होम, ईस्ट ए गर्ल’। वहीं लिबर्टी शूज ने दोनों सेलिब्रटी को टैग कर लिखा, ‘बिगनिंग ऑफ थे मच अवेटेड इनिंग्स’। ऑनलाइन सेंटिमेंट एनालिसिस कंपना चेकब्रांड के अनुसार विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू इंडियन क्रिकटरों में सबसे ज्यादा है। उनकी ब्रांड वैल्यू 328 करोड़ रुपए, सचिन तेंदुलकर की 167 करोड़ रुपए और महेंद्र सिंह धोनी की 124 करोड़ रुपए है।

कोहली के करियर पर एक नजर 

भारतीय कप्तान विराट कोहली अब तक 87 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जिसमें 10 बार नॉट आउट और 27 शतक और 23 अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट में विराट का सर्वाधिक स्कोर 254 रन हैं। वहीं 251 वनडे में कोहली ने 43 शतक और 60 हाफ सेंचूरी लगाई है। टी-20 में उन्होंने 85 मैच में 25 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

अनुष्का के करियर पर एक नजर

अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी प्रमुख मूवी पीके, जब तक है जान, दिल धड़कने दो, सुल्तान, सूई धागा, संजू और ऐ दिल है मुश्किल है। फिल्मों के साथ शर्मा ने साल 2015 में क्लीन स्लेट प्रोडक्शन्स नाम से खुद का प्रोडक्शन हाउज खोल लिया है। इनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म एनएच-10 और दूसरी फिल्म परी थी। वहीं वेब सीरीज पाताल लोक और बुलबुल भी उनके प्रोडेक्शन तले बनी है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *