Monday , May 20 2024
Breaking News

Alert: घर की छत पर न रखें कूड़ेदान, झेलने पड़ सकते हैं ये परिणाम

Vaastu do not keep dustbin on the roof of your house you may have to face these consequences: digi desk/BHN/इंदौर/ वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर वस्तु का महत्व है। यह आपके जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। घर में रखा कूड़ेदान भी वास्तु के हिसाब से बहुत महत्व रखता है। इसकी जगह अगर गलत है, तो यह नकारात्मकता कारण बन सकती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने इस बारे में विस्तार से बताया कि कूड़ेदान की सही जगह क्या होनी चाहिए।

क्या घर की छत पर कूड़ेदान रखना ठीक है?

घर की हर दिशा और स्थान का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। हम बात करें अगर छत की तो वह राहु से संबंधित है। ऐसे में छत आप साफ कर रखते हैं, तो राहु की गलत नजर नहीं पड़ती है। यह जीवन में सकारात्मक परिणाम लाता है।

  • छत का गंदा होना बहुत ज्यादा खतरनाक हो जाता है। राहु नकारात्मक परिणाम जीवन में लेकर आता है, जिसका असर घर सदस्यों पर भी पड़ता है। घर के सदस्यों की तरक्की के रास्ते बंद होने लगते हैं। घर आर्थिक परेशानियों से घिर जाता है।
  • अब ऐसे में आप घर की छत कूड़ेदान को रख देते हैं। इससे आपकी छत गंदी होने लगती है, तो यह राहु को अशांत कर देता है। इसके आपके जीवन पर गलत परिणाम दिखने लगते हैं। इन्हीं कारणों की वजह से घर की छत को साफ रखने का कहा जाता है। आप छत पर फूल और पौधे लगाते हैं, तो यह राहु को शांत करता है।

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *