Saturday , October 5 2024
Breaking News

पलामू के रजवाडीह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा आयोजन की हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति मिली

झारखंड
पलामू के रजवाडीह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री( बागेश्वर धाम) के कथा आयोजन की हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति मिली है। हाईकोर्ट ने कहा कि धार्मिक आयोजन और कथा को रोका नहीं जा सकता है। सरकार सुगमता से आयोजन के लिए कुछ शर्त लगा सकती है। इसके साथ ही अदालत ने यह याचिका निष्पादित कर दी। पलामू डीसी ने कथा के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। कथा का आयोजन 10 से 15 फरवरी तक होना है।

पलामू के डीसी शशि रंजन ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जहां आयोजन प्रस्तावित है वह नदी तट है और इससे इको सिस्टम प्रभावित होगा। इसके बाद आयोजकों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 
 

About rishi pandit

Check Also

रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव के प्राइवेट कर्मचारी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा की टीम ने रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया

मैनपुरी बैनामाशुदा जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे तहसील भोगांव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *