- शनिवार देर रात 1.20 बजे हुआ हादसा
- हादसे के समय 1600 लोग मौजूद थे
- पुलिस ने आयोजकों पर किया केस
National delhi kalkaji mandir stampede stampede in delhi kalkaji temple 1 dead 17 injured: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार देर रात भगदड़ मच गई। यहां जागरण के दौरान स्टेज टूटने से भगदड़ मची, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। 17 अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
जिस समय हादसा हुआ, उस समय सिंगर बी प्राक भजन गा रहे थे। उस समय वहां 1600 लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने अनुमति नहीं ली थी। घायलों में 8 की पहचान हुई है।
कालकाजी मंदिर में जागरण होते रहते हैं, लेकिन इस बार भीड़ को काबू करने के उपाय नहीं किए गए। यह घटनाक्रम रात करीब 1.30 बजे का बताया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।