Thursday , July 24 2025
Breaking News

MP: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महेंद्र सिंह को बनाया प्रदेश प्रभारी, सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त

  1. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी
  2. देशभर के 23 राज्यों के बनाए गए प्रभारी और सह प्रभारी
  3. मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह को बनाया गया

Madhya pradesh bhopal bjp made mahendra singh state in charge for lok sabha elections satish upadhyay co incharge: digi desk/BHN/भोपाल/ भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के 23 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शनिवार को की गई नियुक्ति में मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डा. महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। डा. महेंद्र सिंह वर्ष 2019 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। महेंद्र सिंह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और असम भाजपा के प्रभारी रहे हैं।

इसी तरह सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह एनडीएमसी (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद) में उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में भी सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया जा चुका है। वहीं मध्य प्रदेश में प्रदेश संगठन महामंत्री रहे अरविंद मेनन को तमिलनाडु का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर दी बधाई मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दोनों नेताओं को एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और आप सभी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

About rishi pandit

Check Also

मुंबई में मूसलधार बारिश का कहर: 24 घंटे में 20 से अधिक हादसे, अगले 5 दिन अलर्ट पर शहर

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे से लगातार मूसलधार बारिश हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *