Saturday , October 5 2024
Breaking News

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में अब दो और भारतीय भाषाओं में अनुवाद संभव

नई दिल्ली
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपने अनुवादक मंच माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में दो और भारतीय भाषाओं छत्तीसगढ़ी तथा मणिपुरी को शामिल किया है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने में मदद करेगा।

इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू के साथ-साथ दो अन्य स्थानीय भाषाएं भोजपुरी तथा छत्तीसगढ़ी शामिल हैं। यह देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी द्वारा बोली जाने वाली भाषाएं हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ''आधिकारिक भाषाओं से परे विस्तार प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के प्रति माइक्रोसॉफ्ट के समर्पण को रेखांकित करता है।''

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि छत्तीसगढ़ी और मणिपुरी को शामिल करना अपनी नवीन भाषा प्रौद्योगिकियों तथा समाधानों के जरिए भारत की भाषाई विविधता का समर्थन और उन्हें सशक्त बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

नवरात्रि से अर्थव्यवस्था को लगे पंख, 10 दिन में होगा 50 हजार करोड़ से अधिक का व्यापार

मुंबई देश में  नवरात्र का त्योहार प्रारंभ हो गया है। 10 दिन चलने वाले नवरात्रि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *