Friday , April 26 2024
Breaking News

Satna: शिवराज पर बरसे ‘कमल’- बोले 18 साल का हिसाब दें, भ्रष्टाचार खत्म करने कांग्रेस ने विधायक को टिकट दिया

  • भाजपा और शिवराज सिंह पर निवेशकों को भरोसा नही
  • शिवराज सिंह ने घर-घर में दारू पहुंचाने का काम किया
  • पूर्व महापौर पुष्कर सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा व कांग्रेस पार्षदों के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सतना के टाउनहाल में चुनावी सभा को संबोधित किया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मंच से भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह मुझसे 18 माह का हिसाब मांगते है, पहले वो अपने 18 साल का हिसाब दें। उन्होंने किसानों और बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सतना के गांव-गांव में बेरोजगार है। उनके रोजगार के लिए भाजपा ने कुछ भी नही किया। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में निवेश नहीं हो रहा। भाजपा और शिवराज सिंह पर निवेशकों को भरोसा नही है। शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने घर-घर में दारू पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कभी सतना विंध्य का चेहरा हुआ करता था, अब सतना लगातार पिछड़ते जा रहा है।

गुरुद्वारा पहुंचे कमल नाथ, टेका मत्था

सुबह 11.30 बजे सतना हवाई पट्टी पहुंचे कमल नाथ ने हवाई पट्टी में ही कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यहां से वे सीधे सिंधी कैंप स्थित बाबा मेहर शाह दरबार पहुंच और गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब पर दुशाला चढ़ाया और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उसके बाद टाउनहाल स्थित चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात वे स्व बद्री प्रसाद शर्मा (पटनहा) को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास बांधवगढ़ कालोनी स्थित पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को शर्मा परिवार ने शाल श्री फल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि स्व बद्री शर्मा कांग्रेस के कद्दावर नेता के रूप से जाने जाते थे जिनका विगत माह निधन हो गया था।

मैंने भ्रष्टाचार खत्म करने विधायक को टिकट दिया 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब सतना में सभा की थी तो उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया था कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नहीं बचे हैं इसके कारण उन्होंने अपने विधायक को प्रत्याशी बना दिया। विधायक को टिकट देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कमल नाथ ने कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मैंने विधायक को टिकट दी है। कमल नाथ ने इस चुनावी सभा में भाजपा के कार्यकाल में जमकर हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन के बाद भी जिले के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यक्रम से दूरी बनाई गई।

बसपा के पूर्व महापौर कांग्रेस में शामिल हुए 

सतना पहुंचे कमल नाथ ने सतना बहुजन समाज पार्टी के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। पुष्कर सिंह अपने कई समर्थकों के साथ कमल नाथ के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ले ली। जिसके बाद सतना की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह इससे पहले बहुजन समाज पार्टी और भाजपा में भी रह चुके हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सतना संसदीय क्षेत्र के लिए न्याय की लड़ाई है यह चुनाव- सिद्धार्थ

अपने गौरव को वापस लाने, पहचान को पुन: स्थापित करने की लड़ाई है सतना,भास्कर हिंदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *