Sunday , May 19 2024
Breaking News

National Youth Day: खेल प्रशिक्षकों को भी सामान्य शिक्षकों की तरह मिलेगी पदोन्नति: CM डा. यादव

  1. खिलाड़ियों के विकास के लिए सुझाव और प्रस्ताव मान्य होंगे
  2. युवा दिवस पर सम्मानित हुए युवा उद्यमी और पदक प्राप्त खिलाड़ी
  3. मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल हुए रवाना

Madhya pradesh bhopal national youth day 2024 sports trainers will also get promotion like normal teachers chief minister dr yadav: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की एशियाड और ओलंपिक में अर्जित उपलब्धियां सराहनीय है। खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए राज्य सरकार प्राप्त सुझावों एवं प्रस्तावों को मान्य करते हुए उन पर अक्षरश: अमल करेगी। खिलाड़ियों के कोच यानी खेल प्रशिक्षक भी सामान्य शिक्षकों की तरह पदोन्नति के पात्र होंगे। नई शिक्षा नीति में खेल भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। उदीयमान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

यह कहना रहा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का। वह कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त समस्त खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष स्थान है। प्राचीन काल में होने वाले स्वयंवर में तींरदाजी जैसी गतिविधि को स्थान प्राप्त था। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए खेल आवश्यक मानते थे। उन्होंने उस कठिन समय में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखी, जब भारत को दकियानूसी लोगों और सपेरों का देश कहा जाता था। वास्तविकता यह है कि भारत की संस्कृति की ऊंचाइयां हिमालय की ऊंचाइयों से भी बढ़कर हैं। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर के सभाकक्ष में युवा दिवस पर निमाड़ी लोक कलाकारों का गायन भी हुआ। निमाड़ अंचल के बड़वानी जिले के बालकृष्ण लोकगायकों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

युवा उद्यमियों का सम्मान

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा उद्यमियों का सम्मान किया। इन प्रतिभाशाली युवाओं में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित साक्षी भारद्वाज, संतूर वादन में आकाशवाणी से सम्मानित निनाद अधिकारी, लेखन के क्षेत्र में ईशान शुक्ला और शिल्पकला के क्षेत्र में दीपांशी वाजपेयी शामिल हैं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इन खिलाड़ियों में पैरा-केनो खेल में अजुर्न अवार्डी प्राची यादव को एक करोड़ 50 लाख रुपए और एशियन गेम्स 2023 में घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता सुदीप्ति हजेला को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। एशियन गेम्स 2023 के तीन रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। इसमें सेलर नेहा ठाकुर, निशानेबाज प्रीति रजक और जूडोका कपिल परमार को 50-50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पांच अन्य खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इनमें द्रोणाचार्य अवार्डी शिवेन्द्र सिंह हाकी और एशियन गेम्स 2023 के चार कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अर्जुन सिंह क्याकिंग-केनोइंग, मनीष कौरव पैरा केना, रूबीना फ्रांसिस पैरा शूटिंग और गजेन्द्र सिंह पैरा केनो शामिल हैं। इसके अलावा हाकी में अजुर्न अवार्डी सुशीला चानू को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय स्तर के अनेक पूर्व खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।इनमें दलवीर सिंह, समीर दाद, मनोज झा, पीएन प्रकाश, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।

मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल रवाना

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मां तुझे प्रणाम योजना में युवाओं के दल जो गुजरात के केवड़िया तक भ्रमण के लिए जा रहे हैं, उनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना में 125 बालिकाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सौन्दर्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था वीएलसीसी के युवाओं के साथ समूह छायाचित्र भी खिंचवाया। खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय दर्शन, संस्कृति और विचार दुनिया को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव ओलंपिक संघ दिग्विजय उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालक खेल रवि गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पदम भंडारी ने किया।

About rishi pandit

Check Also

MP: नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म, थाने में मामला दर्ज

Madhya pradesh tikamgarh tikamgarh crime rape of minor by giving her drugs case registered in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *