Sunday , October 6 2024
Breaking News

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रास गरबा में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित निवास में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *