Friday , May 17 2024
Breaking News

UNSC : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लहराएगा तिरंगा, जानिये क्‍या है खास वजह

UNSC flying tiranga:digi desk/BHN/ भारत के सशक्त संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य बनते ही सोमवार से यहां तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पांच नए अस्थायी सदस्य देशों के झंडे को सोमवार को एक विशेष समारोह में स्थापित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति तिरंगा फहराएंगे और इस अवसर पर समारोह में संक्षिप्त संबोधन भी देंगे। भारत के अलावा इस समारोह में सुरक्षा परिषद में शामिल होने वाले नार्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको भी नए अस्थायी सदस्य हैं। यह सभी दो साल के लिए अस्थायी सदस्यों एस्टोनिया, नाइजर, सेंट विंसेंट, ग्रेनेडाइंस, टुनीशिया और वियतनाम के साथ ही पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के सहयोगी बनेंगे। भारत इसी साल अगस्त में एक महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष रहेगा। इसके बाद वर्ष 2022 में भी एक महीने के लिए अध्यक्षता मिलेगी। सुरक्षा परिषद में ध्वजारोहण की परंपरा को वर्ष 2018 में कजाखस्तान ने शुरू किया था।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका में निर्वाचित पदों पर भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनकी बढ़ती आबादी को नहीं दर्शाती है : हैरिस

अमेरिका में निर्वाचित पदों पर भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनकी बढ़ती आबादी को नहीं दर्शाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *