Thursday , May 9 2024
Breaking News

मुख्यमंत्री से भारत यात्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड?े के प्रयास हेतु कर रहे हैं।

गौरतलब है कि श्री मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में श्री मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।

About rishi pandit

Check Also

जगदलपुर में तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा चालक, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी

जगदलपुर. जगदलपुर में कलेक्ट्रेट मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *