Saturday , May 25 2024
Breaking News

Satna: गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार- राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी


कोठी में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यमंत्री


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा परोपकार है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी रविवार को कोठी में आयोजित दीन सहायक संस्था के नेतृत्व में गरीबो को कंबल वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। उन्होने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए दीन सहायक संस्था द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। असहायों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने दीन सहायक संस्था की पत्रिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार मिल रहा योजनाओं का लाभ- सांसद
भैसवार में सांसद ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में आमजन को बताया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सतना जिले की सभी जनपदों के गांवों में मोदी सरकार की गारंटी वाले प्रचार वाहनों द्वारा सरकार की योजनाओं और उपलब्ध्यिं को आमजनों के बीच प्रचारित किया जा रहा है। रविवार को विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत भैंसवार में सांसद गणेश सिंह ने ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा के माध्यम से ग्राम स्तर तक शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा रहा है। वंचित व्यक्तियों को शासन की योजनाआें का लाभ पहुंचाने के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा अभियान है। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सरकार ने सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन किया है। आमजन योजनाओं को समझें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होने अपने संबोधन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आए परिवर्तन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। सांसद श्री सिंह ने संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। साथ ही स्वस्थ बालक प्रतियोगिता के पुरुस्कार भी वितरित किये गये। यात्रा की गतिविधियों में शामिल ड्रोन का भी प्रदर्शन खेतों में किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राजेश रावत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मझगवां विकासखंड की यात्रा में शामिल हुये विधायक चित्रकूट
विकसित भारत संकल्प यात्रा की कड़ी में रविवार को मझगवां विकासखंड के ग्राम देवरा और कारीगोही में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसमें विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार ने आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, पात्रता पर्ची, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना, नलजल योजना, हर घर बिजली, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। इसी प्रकार जिले के नागौद, रामपुर बघेलान, उचेहरा के ग्रामों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर शासन की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजनों को दी गई सरकार योजनाओं की जानकारी
मैहर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसंबर से लगातार विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रचार रथ से रोचक गीतों एवं आकर्षक कार्यक्रमों के माध्यम से दी जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को मैहर जिला अंतर्गत मगरौरा, करूआ, करतहा, बठिया, मढ़ीअजमाईन, मुकुंदपुर, कर्रा और गोविन्दपुर में शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। मैहर विकासखंड के ग्राम बठिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें तथा पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना एवं तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार रामनगर विकासखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल तथा अमरपाटन विकासखंड के ग्रामों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह और जनपद अध्यक्ष माया पांडेय ने सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया।

ड्रोन प्रदर्शन कर किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान रविवार को विकासखंड सोहावल के ग्राम भैंसासुर, उचेहरा विकासखंड में भर्री, जिगनहट, विकासखंड नागौद तथा मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड में मढ़ी अजवाईन और मुकुंदपुर में कृषि विभाग द्वारा इस दौरान ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव प्रक्रिया का प्रदर्शन किसानों के बीच किया गया। गांव के प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद उन्हें हुए लाभ के संबंध में अपने अनुभव सुनाए और अन्य किसानों से अपील की कि वे भी प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती कार्यों को सुविधाजनक बनाने उन्नत तकनीकों को प्रयोग करने की सलाह दी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज का भ्रमण कार्यक्रम
सतना जिले में 1 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा विभिन्न विकासखंडों के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। जिनमें नागौद विकासखंड अंतर्गत खमरेही, उजनेही, नौनिया, इटौराकला, सोहावल विकासखंड अंतर्गत कुशियारा, हाटी, मझगवां विकासखंड अंतर्गत बीरपुर, झखौरा, उचेहरा विकासखंड अंतर्गत पतौरा, बीरपुर, तथा रामपुर बघेलान विकासखंड अंतर्गत ग्राम जनार्दनपुर और बगहाई के वार्ड शामिल हैं।

मैहर जिले में आज निकलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का रुट चार्ट
मैहर जिले में 1 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। जिनमें मैहर विकासखंड अंतर्गत करौंदी उपाध्याय, चपना, गोबरी, बरेठी, अमरपाटन विकासखंड अंतर्गत धोबहट, आमिन तथा रामनगर विकासखंड अंतर्गत न्यूदेवराजनगर और सोनाड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन भ्रमण करेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: धूप और लू से बचाव की सलाह

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गर्मी के मौसम में आमजनों को लू से बचाव की सलाह दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *