Friday , October 30 2026
Breaking News

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के दो गिरफ्तार

न्यूयॉर्क
भारतीय मूल के दो लोगों को अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मैसाचुसेट्स जिले के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने कहा कि 36 वर्षीय रामभाई पटेल और 39 वर्षीय बलविंदर सिंह ने कथित तौर पर डकैती की साजिश रची ताकि आव्रजन लाभ के लिए आवेदन कर सकें। पटेल को 13 दिसंबर, 2023 को सिएटल में गिरफ्तार किया गया और उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। सिंह को भी उसी दिन क्वींस में गिरफ्तार किया गया, और उसे शुक्रवार दोपहर बोस्टन की संघीय अदालत में पेश किया गया।

दस्तावेज़ों के अनुसार, मार्च 2023 से पटेल और उसके सह-साजिशकर्ताओं, जिनमें कभी-कभी सिंह भी शामिल थे, ने कई डकैतियों को अंजाम दिया। ये डकैतियां अमेरिका में आठ शराब दुकानों और फास्ट फूड रेस्तरां में किए गए, जिनमें मैसाचुसेट्स में चार थे। यह आरोप लगाया गया है कि इन डकैतियों को इसलिए अंजाम दिया गया ताकि यह दावा कर सके कि वे यू वीज़ा के लिए आवेदन कर सकें।

अमेरिका में यू वीज़ा ऐसे पीड़ितों को दिया जाता है, जिन्हें मानसिक या शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा है और जो आपराधिक गतिविधि की जांच या अभियोजन में कानून प्रवर्तन में सहायक रहे हैं। "पीड़ितों" पर आरोप है कि दोनों ने योजना में भाग लेने के लिए पटेल को भुगतान किया था। बदले में, पटेल ने कथित तौर पर डकैती के लिए स्टोर मालिकों को भी भुगतान किया।

वीज़ा धोखाधड़ी की साजिश रचने के आरोप में पांच साल तक की जेल, तीन साल की निगरानी में रिहाई और 250,000 डॉलर के जुर्माने का प्रावधान है। अमेरिकी क़ानूनों के आधार पर एक संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश द्वारा सजाएं दी जाती हैं। वकील के कार्यालय ने कहा कि चार्जिंग दस्तावेज़ों में शामिल विवरण आरोप हैं, और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जायेगा जब तक कि अदालत में दोष साबित न हो जाए।

About rishi pandit

Check Also

ट्रंप की मंजूरी मिलते ही 96 घंटे में ईरान पर हमला? अमेरिकी सैन्य तैयारी से बढ़ा तनाव

वाशिंगटन अमेरिका ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *