Saturday , May 18 2024
Breaking News

डोंगरगढ़ शहर में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद शहर अध्यक्ष गोमास्ता ने दिया इस्तीफा

राजनांदगांव

विधानसभा चुनाव के दौरान डोंगरगढ़ शहर में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त से दुखी शहर अध्यक्ष संजीव गोमास्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

त्यागपत्र में उन्होंने नैतिकता के आधार पर डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का जिक्र किया है। अलबत्ता उन्होंने यह जरूर उल्लेख किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान शहर अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। पिछले 5 वर्ष से संगठन में वह उपेक्षित और अपमानित महसूस करते रहे। उन्होंने यह भी लिखा है कि ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश कांग्रेस से घोषित सूची में पार्षद टिकट प्राप्त होने के बाद नामांकन के पश्चात अचानक उनकी टिकट काट दी गई।

उन्होंने यह भी लिखा है कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में डोंगरगढ़ शहर के पदाधिकारियों की पूर्ण उपेक्षा होती रही। इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल के लिए निष्ठापूर्वक काम किया। डोंगरगढ़ शहर में भाजपा को बढ़त मिली। शहर में कांग्रेस को मिली हार की वजह से उन्होंने त्यागपत्र दिया है। गोमास्ता 2014 से 8 वर्षों तक डोंगरगढ़ शहर अध्यक्ष के पद पर रहे। उन्होंने अपने इस्तीफे की अन्य वजह का भी जिक्र किया है।

About rishi pandit

Check Also

कलेक्‍टर ने कर्नाटक में बंधक बनाए गए बस्‍तर के 13 मजदूरों को कराया रिहा

 जगदलपुर कर्नाटक में बंधक रहे बस्तर जिले के ग्राम कोलेंग के सभी 13 आदिवासी श्रमिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *