Sunday , September 22 2024
Breaking News

Fraud: फेसबुक पर आए एड से ऑर्डर किया 250 रुपए का खाना, खाते से उड़ गए 50,000

Fraud Alert:digi desk/BHN/ कोरोना महामारी सामने आने के बाद साइबर अपराधों में वृद्धि देखी गई है। ताजा मामला बेंगलुरू का है। यहां एक महिला ने Facebook पर आए विज्ञापन पर क्लिक कर 250 रुपए का खाना ऑर्डर किया। खाना तो नहीं मिला, लेकिन महिला के खाते से 50000 रुपए जरूर उड़ गए। महिला का नाम सविता शर्मा है और उनकी उम्र 58 साल बताई गई है। सविता ने पुलिस को बताया कि उनके फेसबुक पेज पर एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें ऑफर था कि यदि वे 250 रुपए का फूड ऑर्डर करती हैं, तो उन्होंने एक थाली खाना मुफ्त मिलेगा। महिला ने विज्ञापन पर क्लिक किया और दिए गए फोन नंबर पर फोन लगाया।

फोन पर सामने वाले शख्स ने कहा कि सविता को 10 रुपए एडवांस जमा करने होंगे। शेष राशि जब खाना घर पर डिलिवर होगा, तब देना होगी। सविता ने 10 रुपए जमा किए। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर एक लिंक मिली, जिस पर एक फॉर्म भरने को कहा गया। इस फॉर्म पर बैंक डिटेल्स दर्ज करने को कहा गया था। महिला ने जैसे ही फॉर्म में अपना डेबिट कार्ड और पिन दर्ज किया, उसके खाते से 49,996 रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने उसी नंबर पर फिर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आया।

घटना के बाद महिला ने साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और नारकोटिक्स (CEN) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बता दें, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में साइबर अपराध के मामलों में 63.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। NCRB के आंकड़ों में कहा गया है कि 2019 में 28,248 की तुलना में 2019 में साइबर अपराधों के 44,546 मामले दर्ज किए गए। कर्नाटक में सबसे अधिक (12,020) साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश (11,416), महाराष्ट्र (4,967), तेलंगाना) (2,691) और असम (2,231) के नाम हैं।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *