Friday , May 3 2024
Breaking News

टीचर संग थे बेटे के सेक्स संबंध, ट्रैकिंग ऐप इस्तेमाल कर मां ने पकड़ा, अमेरिका में चौंकाने वाली घटना

वॉशिंगटन
अमेरिका ने एक छात्र रग्बी के प्रैक्टिस सेशन से गायब रहने लगा। जब इसकी सूचना छात्र की मां को मिली तो वह सतर्क हो गई। अपने बेटे की गतिविधियों का पता लगाने के लिए महिला ने ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल करना शुरू किया। ऐप से मिली नोटिफिकेशन के आधार पर महिला को बेटे की लोकेशन मिलने लगी। इसके आधार महिला उस जगह पर पहुंची। वहां पर महिला ने जो कुछ देखा वह काफी ज्यादा शॉकिंग था।

महिला के मुताबिक वह खुद ही उस पार्क के पास पहुंची जहां बेटे की लोकेशन मिली थी। महिला ने देखा कि उसका 18 साल का बेटा कार के अंदर एक 26 साल की महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। यह महिला दक्षिणी मेकलेनबर्ग हाईस्कूल में पढ़ाने वाली गैब्रिएला कार्टया थी। महिला ने सबसे पहले तो कार और इसकी नंबर प्लेट की तस्वीरें उतारीं। इसके बाद उसने घटना के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। यह घटना थैंक्सगिविंग डे के आसपास हुई। इसके बाद महिला टीचर के ऊपर अपने स्टूडेंट के साथ गलत संबंध रखने के लिए कार्रवाई हुई है।

खबर के मुताबिक छात्र के माता-पिता ने इस बात की अफवाहें सुनी थीं कि उनके बेटे के टीचर के साथ गलत संबंध हैं। इकसे बाद स्पोर्ट्स की प्रैक्टिस से उसके गायब रहने ने शक को और पुख्ता किया। प्रॉसीक्यूटर का कहना है महिला टीचर ने अपनी कार में छात्र के साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसकी लोकेशन कभी छात्र की मां के घर और कभी उसके ही घर के आसपास हुआ करती थी।

 

About rishi pandit

Check Also

लोकसभा चुनाव में मोदी को रोकना जरूरी… लोकसभा चुनाव में कूदे पाकिस्‍तानी नेता फवाद चौधरी

इस्लामाबाद भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। दो चरणों का चुनाव हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *