Numerology Number 7:digi desk/BHN/ ज्योतिष विज्ञान की तर्ज पर अंक शास्त्र से भी यह पता लगाया जा सकता है कि आने वाले समय कैसा रहेगा। साल 2020 खत्म हो रहा है और सभी को नई उम्मीदों के साथ नए साल का इंतजारहै। यहां जानिए अंक 7 का भविष्यफल (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो) या जिनका नाम अक्षर O तथा Z से आरंभ हो रहा है। इन लोगों को स्वामी ग्रह केतु है और ये स्वभाव से निडर, आत्मविश्वास, कल्पनाशील होते हैं।
अंक ज्योतिषी विजय कुड़ी के मुताबिक मूलांक 7 वालों के लिए 2021 की शुरुआती कुछ महीनें करियर को लेकर कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकते है, लेकिन इसके बाद शेष पूरा वर्ष भाग्य आपके साथ रहेगा। इसलिए कुछ समय के लिए संयम रखे और करियर के संबंध में कोई बड़ा परिवर्तन न करें।
कार्यस्थल पर आपके बॉस और सीनियर अधिकारीयों के बीच आपकी छवि में सुधार होगा। आपको बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। कुछ व्यर्थ की गतिविधियां पढ़ाई से विद्यार्थियों का ध्यान हटाएगी। अतः यह जरूरी हो जाता है कि आप संकल्प और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य से की ओर बढ़ें और अनावश्यक चीजों से खुद का ध्यान भटकने न दें। वर्ष 2021 के जून माह के पश्चात् ही आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आना शुरू होगा। व्यापार में निवेश के लिए आपको ऋण लेना पड़ सकता है।
पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय परिवार में वाद-विवाद का कारण बन सकते हैं। भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण योजना बनाते वक्त अपने जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।
जनवरी-फरवरी में त्वचा से जुडी कुछ सामान्य समस्या हो सकती है। अगर आप सावधानी रखकर इससे बचे रहते हैं तो इसके अतिरिक्त इस वर्ष सेहत से जुडी कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली है। डाईबीटिज़ के मरीज खान-पान का ख्याल रखें और फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन न करें।
शुभ अंक: 7, 10, 19, 28
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: रविवार, सोमवार, गुरुवार
7 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: सर आइज़क न्यूटन, महेंद्र सिंह धोनी, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर पिकासो, करण जौहर, अरविन्द केजरीवाल।