Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: महिला से दोस्ती कर मुलाकात के लिए बुलाया, बंधक बना कर रात भर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर मुलाकात के बहाने उसके रेप किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय विवाहित महिला को उसके दोस्त ने मुलाकात के लिए बुलाया और रात भर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी पुष्पेंद्र सतना में किसी स्कूल की बस का ड्राइवर है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की जान पहचान पुष्पेंद्र वर्मा निवासी कल्हारी से पिछले काफी समय से थी। दोनों के बीच दोस्ती फोन पर ही हुई थी और फोन पर ही अक्सर बातचीत भी होती थी। 10 दिसंबर रविवार को पुष्पेंद्र ने महिला को मिलने के लिए सतना बुलाया। महिला अपने पति से ये कहकर कि वो बाजार में खरीदारी करने जा रही है, सतना चली आई।

आरोपी उसे यहां से अपनी बाइक में बैठा कर अपने साथ अपनी अहरी ले गया। अहरी में उसने महिला को बंधक बना लिया और रेप किया। महिला रात भर वहां कैद रही। सुबह जब आरोपी शौच के लिए बाहर गया तो मौका पा कर वह वहां से भाग निकली और घर पहुंच कर उसने अपने पति को घटना की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर सिंहपुर थाना पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *