Sunday , May 19 2024
Breaking News

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहरभर में संत गाएंगे सनातन की शौर्यगाथा

इंदौर

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बार फिर अहिल्या की नगरी इंदौर अपने धार्मिक रंग में रंगने को आतुर है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले शहरभर में संत सनातन की शौर्यगाथा गाएंगे। एक के बाद एक गीता जयंती महोत्सव, अखंड वेदांत संत सम्मेलन, श्रीराम शौर्य, भागवत और शिव महापुराण सहित आधा दर्जन बड़े आयोजन में देशभर के 250 संत-महंत आएंगे। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार के संकल्प भी लिए जाएंगे। साथ ही युवाओं सनातन से जोड़ने के लिए कई नवाचार भी होंगे।

 

66वें गीता जयंती महोत्सव में 50 संत-महंत आएंगे

66वां गीता जयंती महोत्सव गीता भवन मनोरमागंज में 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।इसमें स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज,स्वामी गोविंदगिरी महाराज,महामंडलेश्वर चिन्मयानंद महाराज सहित 50 से अधिक संत-महंत और विद्वान आएंगे। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचंद्र एेरन के अनुसार महोत्सव की शुरुआत शंख-ध्वनि के साथ 21 दिसंबर को दोपहर 1 बजे होगी।महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे बजे तक सनातन की महत्ता से परिचित कराने वाले उदबोधन संतों द्वारा दिए जाएंगे।मोक्षदा एकादशी पर 23 दिसंबर को गीता के अट्टारह अध्यायों का पाठ सुबह 8 से 10.30 बजे तक होगाअयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा से पहले शहरभर में संत गाएंगे सनातन की शौर्यगाथा।

 

56वां अखंड वेदांत संत सम्मेलन में सामाजिक सरोकार के संकल्प

56वें अखंड वेदांत संत सम्मेलन 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक अखंडधाम एरोड्रम रोड पर आयोजित किया जाएगा।महोत्सव में संतों द्वारा प्रतिदिन वेदों पर संबोधित किया जाएगा। इसके साथ इस वर्तमान परिदृश्य में प्रासंगिक प्रसंग पर भी संतों के प्रवचन होंगे। इसमें धर्मांतरण जैसे विषय पर प्रवचन होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी चेतनस्वरूप एवं न्यासी हरि अग्रवाल ने बताया कि इसमें जगदगुरु रामदयाल महाराज, युगपुरुष स्वामी परमानंद सहित 40 से अधिक विद्वान आएंगे। आयोजन के माध्यम से पिछले 56 वर्ष से जनमानस को वेदों के ज्ञान से परिचित कराने के कार्य किया जा रहा है।

राम शौर्य कथा में हर दिन सुनाई जाएगी महापुरुष और बलिदानियों की गाथा

शहर के पश्चिम क्षेत्र में हरिधाम लोकमंगल न्यास द्वारा युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने और देश के गौरवमयी इतिहास से अवगत कराने के लिए सात दिनी राम शौर्य कथा का आयोजन 20 दिसंबर से हरिधाम हवा बंगला केट रोड पर किया जाएगा। इसमें पहलीबार राम कथा के साथ हर दिन महापुरुष और बलिदानियों की गौरवगाथा भी सुनाई जाएगी।आयोजन में भाग लेने देश के विभिन्न शहरों से 100 अधिक संत आएंगे। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और संत शांतनु महाराज होंगे। मंहत शुकदेवदास महाराज ने बताया कि कथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें 45 मिनिट का सत्र महापुरुष और बलिदानियों के लिए होगा।

खजराना गणेश मंदिर परिसर में नवनिर्मित प्रवचन हाल में पहली भागवत कथा

खजराना गणेश मंदिर पर नव निर्मित प्रवचन हॉल पर श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का पहला आयोजन 9 से 15 दिसम्बर तक गोयल मारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा किया जाेगा। इसमें वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज की शिष्या साध्वी कृष्णानंद के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 4.30 से 7 बजे तक कथा होगी। कार्यक्रम संयोजक किशोर गोयल और मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि नव निर्मित प्रवचन हॉल में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का यह पहला आयोजन होने जा रहा है। कथा का शुभारंभ मंदिर परिसर में शोभायात्रा के साथ होगा।

संत हरिराम शास्त्री जोधपुरवाले बताएंगे राम की महिमा

अयोध्या में श्री राम मंदिर स्थापना के पूर्व इंदौर में संतश्री हरिरामजी शास्त्री जोधपुर वाले के मुखारबिंद से राम कथा आयोजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कथा 13 से 21 दिसंबर तक रामद्वारा छत्रीबाग में होगा।रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ समिति के स्वागताध्यक्ष गिरीश शारदा एवं संयोजक चंद्रशेखर पसारी ने बताया कि आयोजन के संचालन के लिए मार्गदर्शक मंडल बनाया गया। कथा की शुरुआत पहले दिन शोभायात्रा से होगी।

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा, रुद्राक्ष वितरण भी

राजनगर में अन्तर्राष्ट्रीय राम स्नेही सम्प्रदाय रामद्वारा बड़ोदरा गुजरात के प्रखर वक्ता स्वामी राम प्रसाद महाराज के मुखारविंद से 17 दिसंबर से शिव महापुराण कथा आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। स्वामी राम प्रसाद महाराज अभी तक 471 भागवत कथा 35 राम कथा एवं 32 शिव पुराण कथा कर चुके हैं।कथा में 24 दिसंबर को भगवान शिव के 1008 शिव नामो से अभिषेक का कार्यक्रम होगा।कथा के दौरान रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा ।

About rishi pandit

Check Also

कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर में समर कैंप का किया निरीक्षण, कमिश्नर ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन

शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बीएस जामोद ने उमरिया जिले के  कन्या शिक्षा परिसर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *