Wednesday , May 22 2024
Breaking News

यश कुमार की फिल्म दत्तक पुत्र का ट्रेलर रिलीज

यश कुमार की फिल्म दत्तक पुत्र का ट्रेलर रिलीज

मुंबई
 भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म दत्तक पुत्र का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एबी 5 मल्टीमीडिया के बैनर से बनी फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार ने दत्तक पुत्र की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। इस फिल्म में यश कुमार के साथ लीड रोल में शुभी शर्मा हैं।

दत्तक पुत्र का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म दत्तक पुत्र की कहानी शुरू होती एक बेटे द्वारा पिता का पैर दबाने से। यह फिल्म पिता और दत्तक पुत्र के भावपूर्ण रिश्तों की कहानी है, जिसका नेतृत्व यश कुमार कर रहे हैं। यश कुमार ने कहा कि यह एक अलग तरह के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। हम सबों ने इस पर बेहद मेहनत की है और एक शानदार फिल्म बनाई है। अब यह दर्शकों को तय करना है कि फिल्म उन्हें कैसी लगी। अभी एक झलक आई है, फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी और दर्शकों से आग्रह करूँगा कि आप सभी अपने परिवार के साथ इस फिल्म को अपना समझकर आनंद लें।

फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार, शुभी शर्मा और देव सिंह के साथ, विनोद मिश्रा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राधे खान, ग्लोरीमोहन्ता, बब्लू खान, शिवेश तिवारी, रुबेश यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायलॉग एस.के. चौहान ने लिखा है। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी) हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह और राम प्रवेश ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। एक्शन दिनेश यादव का है। संपादक प्रकाश झा है। लाइन प्रोड्यूसर आनंद आर श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता अरशद खान हैं।

'बॉर्डर 2' में काम करेंगे आयुष्मान खुराना

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सुपरहिट फिल्म बॉडर के सीक्वल बॉडर 2 में काम करते नजर आ सकते हैं।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता निर्मित-निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर' को लोगों ने खूब पसंद किया था। मल्टीस्टारर फिल्म बॉडर में सनी देओल,जैकी श्रॉफ,सुनील शेट्टी,अक्षय खन्ना,पूजा भट्ट,तब्बू और रॉखी समेत कई कलाकार नजर आये थे। चर्चा है कि भूषण कुमार और जेपी दत्ता फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्देशन के लिये अनुराग सिंह से बात कर रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अनुराग सिंह इस प्रोजेक्ट को भी अच्छे से बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए आयुष्मान खुराना को साइन कर लिया गया है। फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर बताया जा रहा है कि साल 2014 के सेकेंड हॉफ में फिल्म फ्लोर पर आएगी।

जोरम का हिस्सा बनकर खुश हैं मनोज वाजपेयी

मुंबई
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज वाजपेयी फिल्म जोरम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म जोरम 08 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, जोरम एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए भाग रहा है। यह फिल्म सामाजिक असमानताओं, आदिवासी समुदायों के साथ अन्याय जैसे मुद्दों के बारे में है।

फिल्म जोरम के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी पटना आये मनोज वाजपेयी ने कहा,मैं फिल्म 'जोरम' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। फिल्म जोरम वास्तव में सभी पहलुओं में परिपक्व साबित हुई है। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं अब तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, हम वास्तव में अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, फिल्म जोरम जंगल में रहने वाले आदिवासियों की कहानी है, यह एक परिवार की कहानी है। जोरम हम सभी की कहानी है जो सिस्टम के मारे हुये हैं।

शूटिंग के दौरान हमें झारखंड में ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिनकी उम्मीद भी नहीं की थी। हमें इन एक्सट्रीम परिस्थितियों से खुद को बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी पड़ीं। मुझे कलाकारों और क्रू और लोकल प्रोडक्शन टीम पर बहुत गर्व है जिन्होंने अविश्वसनीय प्रयास किए। उन्होंने कमाल का काम किया और उनकी कड़ी मेहनत ने हमारे प्रोजेक्ट को खास बना दिया, उन कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी जिनका हमें सामना करना पड़ा।'

मनोज वाजपेयी ने कहा,जब हम पटना आते हैं तो यहां के लोग हमेशा से हमें खूब प्यार और सम्मान देते हैं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यह मेरा घर है. फिल्म 'जोरम' के ट्रेलर को अपार प्यार मिला है, और अब यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं की दर्शक इस फिल्म को ज़रूर देखें।

देवाशीष मखीजा ने कहा, मैंने फिल्म जोरम की कहानी मनोज वाजपेयी को वर्ष 2017 में सुनायी थी। वर्ष 2021 में जोरम शुरू हुयी। हमें जी स्टूडियो का साथ मिला। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, लिखित और शारिक पटेल, आशिमा अवस्थी चौधरी, अनुपमा बोस और देवाशीष मखीजा द्वारा निर्मित फिल्म 'जोरम' में मनोज बाजपेयी के साथ जीशान अय्यूब, पीयूष पुटी की अहम भूमिका है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

‘मिस यूनिवर्स’ जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर

मुंबई, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने के 30 साल पूरे होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *